देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 400 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 904 संक्रमित लोगों को उपचार के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज किया गया। रिकवरी रेट 83.46 फीसदी है। प्रदेश में अब भी 14,243 सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जबकि, आज 14 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत भी हुई है, हालाँकि ये सभी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।
इसके बाद प्रदेश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 53,359 तक जा पहुंचा है। इनमे से 44,535 ठीक हो चुके हैं। जबकि, 702 लोगों की मौत हो चुकी है। 273 कोरोना संक्रमित प्रदेश से बाहर जा चुके हैं। अब 7,849 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
आज किस जिले में कितने संक्रमित:
- देहरादून में 70
- हरिद्वार 76
- नैनीताल 58
- पौड़ी में 13
- पिथौरागढ़ 22
- रुद्रप्रयाग 19
- टिहरी 3
- उधमसिंगनगर 32
- चमोली 64
- चम्पावत 10
- बागेश्वर 10
- उत्तरकाशी में 23