Sunday , 29 November 2026
Breaking News

पौड़ी

बैकुंठ चतुर्दशी पर कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ दीपक अनुष्ठान, संतान की कामना में रातभर तप करेंगे 200 दंपति, दो विदेशी दंपति भी शामिल

श्रीनगर गढ़वाल। आस्था, विश्वास और कठिन साधना का अनूठा संगम बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर श्रीनगर गढ़वाल स्थित प्राचीन कमलेश्वर महादेव मंदिर में देखने को मिलेगा। संतान सुख की कामना को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे करीब 200 दंपति खड़ दीपक अनुष्ठान में शामिल होंगे। इस दौरान पति-पत्नी पूरी रात हाथों में जलता हुआ दीपक लेकर खड़े रहकर …

Read More »

गुजरात हादसे में मारे गए कोटद्वार के सातों लोगों के शव कौड़िया कैंप पहुंचे, आज होगा अंतिम संस्कार

कोटद्वार। गुजरात के कच्छ जिले के भुज में हुए भीषण सड़क हादसे ने उत्तराखंड के कोटद्वार में तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में जान गंवाने वाले सातों लोगों के पार्थिव शरीर सोमवार को सेना के कौड़िया कैंप पहुंचा दिए गए। अपनों के शवों के पहुंचने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे क्षेत्र में शोक …

Read More »

यमकेश्वर के कोटा गांव में हाथियों का आतंक, फसलें बर्बाद होने से किसान परेशान

ग्रामीणों ने विधायक और जिला प्रशासन को भेजा ज्ञापन. फसलों के मुआवजे और हाथियों से सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग. यमकेश्वर (पौड़ी)। यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम कोटा में जंगली हाथियों का आतंक ग्रामीणों के लिए लगातार परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 20 वर्षों से हाथी गांव में घुसकर किसानों की …

Read More »

बीरोंखाल में आंदोलनकारियों से मिले गणेश गोदियाल, नयार घाटी की मांगों का किया समर्थन

दो सप्ताह से धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर रहे आंदोलनकारियों से की मुलाकात. जनसमस्याओं के समाधान की उठाई मांग. बीरोंखाल। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीरोंखाल में नयार घाटी महापंचायत के बैनर तले क्षेत्रीय समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पिछले करीब दो सप्ताह से धरना-प्रदर्शन और भूख …

Read More »

चौबट्टाखाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ पुतला दहन

चौबट्टाखाल। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौबट्टाखाल में प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोगों के मताधिकार को प्रभावित करने का गंभीर अपराध किया है। …

Read More »

अवैध खनन में तहसील प्रशासन की भूमिका पर सवाल, एसडीएम पर ₹15 हजार की शास्ति

कोटद्वार। वर्ष 2020 में कोटद्वार क्षेत्र में रिवर ट्रेनिंग के नाम पर हुए कथित अवैध खनन के मामले में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सामने आई जानकारी ने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना के अधिकार के तहत की गई शिकायत की सुनवाई में सामने आया कि अवैध खनन से संबंधित तहसीलदार की निरीक्षण …

Read More »

एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित

पौड़ी । एकेश्वर विकासखंड के सिमरकाल क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान को प्रोत्साहित करना और उनके प्रयासों को सम्मान देना रहा। कार्यक्रम में एकेश्वर के ब्लॉक प्रमुख पंकज बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील कुमार …

Read More »

HNBGU के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित, श्रीनगर में जय हो, टिहरी में ABVP और पौड़ी में NSUI का दबदबा

श्रीनगर/टिहरी/पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (HNBGU) के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव परिणामों में अलग-अलग परिसरों में छात्र संगठनों का दबदबा देखने को मिला। बिड़ला परिसर श्रीनगर में जय हो ग्रुप ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल, टिहरी में ABVP ने अध्यक्ष समेत सभी पदों पर …

Read More »

चौंदकोट गढ़ी के विकास को लेकर वेलफेयर सोसाइटी की बैठक, अहम प्रस्ताव पारित, तीलू रौतेली की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय

पौड़ी। चौंदकोट वेलफेयर सोसाइटीज की महत्वपूर्ण बैठक रिग रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उम्मेद सिंह गुसाईं ने की, जबकि संचालन महासचिव कविन्द्र ईष्टवाल ने किया। बैठक में चौंदकोट गढ़ी के संरक्षण, विकास और पर्यटन की दृष्टि से इसे विकसित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत करते …

Read More »

रक्षाबंधन पर बीरोंखाल में गूंजे लोकगीत और लोकनृत्य, कवींद्र इष्टवाल ने कहा : बहनों का विश्वास मेरी जिम्मेदारी

बीरोंखाल, पौड़ी। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज स्यूंसी में रक्षाबंधन के अवसर पर कांग्रेस नेता कवींद्र इष्टवाल की ओर से रक्षा सूत्र बंधन एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बहनों ने कवींद्र इष्टवाल को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का …

Read More »
error: Content is protected !!