Wednesday , 14 October 2026
Breaking News

देहरादून

हरदा सक्रियता से उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान, प्रदेश प्रभारी ने लिखी चिट्ठी, यात्रा रोकने का कहा

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की उत्तराखंड वापसी के बाद उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता ने प्रदेश कांग्रेस के भीतर नए सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रदेश लौटे रावत लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और जिलों में कार्यक्रम कर रहे हैं। उनके रोड शो और व्यक्तिगत स्तर पर आयोजित …

Read More »

SCERT-डायट का बने एकल अकादमिक ढांचा, एलटी शिक्षकों को TET से रखा जाए मुक्त : विनय थपलियाल

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षक शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और अकादमिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एससीईआरटी के अध्यक्ष विनय थपलियाल ने SCERT और DIET के लिए एकीकृत एवं विशेषज्ञता आधारित अकादमिक ढांचा विकसित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने रविदर्शन तोपाल के साथ कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। …

Read More »

देहरादून में प्रेशर हॉर्न और रेट्रो साइलेंसर पर मानवाधिकार आयोग सख्त, SSP से 3 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

देहरादून शहर में प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न, अवैध रेट्रो साइलेंसर, ध्वनि प्रदूषण और रैश ड्राइविंग के मामले में उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून से मामले में आख्या तलब की है। शहर निवासी एडवोकेट जसविंदर सिंह ने 20 जुलाई 2026 को आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शहर …

Read More »

उत्तराखंड भाजपा ने तय किया 60 पार का लक्ष्य, ‘हाईएस्ट मेजॉरिटी’ लक्ष्य के साथ लड़ेगी चनावी ‘रण’

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उत्तराखंड में संगठन को चुनावी मोड में लाने की तैयारी तेज कर दी है। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को हुई सांगठनिक बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी राम माधव ने आगामी विधानसभा चुनाव में 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य प्रदेश संगठन के सामने रखा। …

Read More »

मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ से थमी रफ्तार, देहरादून से पहुंचने में लग रहे घंटों

मसूरी। वीकेंड और लगातार छुट्टियों के चलते पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की भारी आमद से पर्यटन कारोबार में रौनक लौट आई है, लेकिन बड़ी संख्या में पहुंच रहे वाहनों ने शहर की यातायात व्यवस्था की परीक्षा ले ली है। देहरादून-मसूरी मार्ग पर जगह-जगह लगे लंबे जाम के कारण पर्यटकों को देहरादून से मसूरी की करीब 35 किलोमीटर की …

Read More »

वीकेंड पर मसूरी पैक, सड़कों पर वाहनों की कतार

देहरादून/मसूरी। तीन दिन की लगातार छुट्टियों के चलते उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के पहुंचने से किंक्रेग-लाइब्रेरी मार्ग, गांधी चौक और लाइब्रेरी बाजार क्षेत्र में यातायात दबाव बढ़ गया। कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए नजर …

Read More »

देहरादून में MDMA के साथ केरल के दो छात्र गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी और साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस ने MDMA के साथ केरल के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। प्रेमनगर में 8.73 ग्राम MDMA बरामद देहरादून पुलिस के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत प्रेमनगर …

Read More »

उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, टिहरी और केदारनाथ धाम कर सकते हैं दौरा

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक 22 से 25 अक्टूबर के बीच उनके उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है। इस दौरान प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम जाकर बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं …

Read More »

उत्तराखंड BJP में बढ़ेगी संगठनात्मक हलचल, कल से राम माधव का दो दिवसीय दौरा

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी बांसुरी स्वराज व अरविंद मेनन 2 अक्टूबर से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद तीनों नेताओं का यह पहला विस्तृत संगठनात्मक दौरा होगा। इस दौरान प्रदेश संगठन से लेकर जिलास्तर तक पार्टी की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की …

Read More »

ट्रांसपोर्ट नगर में जेनरेटर रूम में मिले दो इंजीनियरों के शव, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सिंधु सेंटर में एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के जेनरेटर रूम में दो इंजीनियरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों इंजीनियर रात में तकनीकी खराबी की जांच करने जेनरेटर रूम में गए थे। बुधवार सुबह गार्ड ने दोनों को अचेत अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके …

Read More »
error: Content is protected !!