Friday , 13 November 2026
Breaking News

हरिद्वार

हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के पावन स्नान पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार तड़के से ही हरकी पैड़ी समेत शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान …

Read More »

हरिद्वार कुंभ 2027 मुख्यमंत्री ने लोगो, गीत एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया

हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण हरिद्वार, 12 अक्टूबर हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण किया। आज सोमवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) …

Read More »

हरिद्वार में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार, विजिलेंस ने बिछाया जाल

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई की है। रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को शनिवार, 10 अक्टूबर को 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी दो पक्षों के बीच चल रहे लेन-देन के विवाद में समझौता …

Read More »

हरिद्वार में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा’, गंगाजल लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष का संकल्प

हरिद्वार। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को हरिद्वार में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा’ निकाली। शिवमूर्ति चौक से शुरू हुई यात्रा सुभाष घाट तक पहुंची। इसमें उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश …

Read More »

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार लेकर पहुंचे, हमलावरों ने तोड़े शीशे

हरिद्वार। मेला अस्पताल परिसर स्थित जिला अस्पताल में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक पक्ष के लोग इमरजेंसी के बाहर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए इमरजेंसी कक्ष के शीशे तोड़ दिए और अंदर घुसने का प्रयास किया। इस दौरान कई लोग …

Read More »

IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि

दो दिवसीय समारोह में 2701 छात्र-छात्राओं को मिलेंगी उपाधियां, पहले दिन 1277 स्नातक विद्यार्थियों का दीक्षांत। रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की में शनिवार से दो दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ हुआ। संस्थान के दीक्षांत भवन में आयोजित समारोह के पहले दिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ …

Read More »

उत्तराखंड : जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी

फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए धमकाने का आरोप। जेल में बंद महिला बंदी के पति पर मुकदमा। हरिद्वार। हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वरिष्ठ अधीक्षक को फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए धमकाया गया। मामले में जेल में …

Read More »

इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कर्मचारियों ने भेजी सहायता राशि

हरिद्वार। सउदी अरब में फंसे इंद्रमणि नौटियाल के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में कार्यरत लोगों ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। सहयोग राशि एकत्र कर इंद्रमणि नौटियाल के सुपुत्र शुभम नौटियाल के खाते में हस्तांतरित की गई है। सहयोग करने वालों में सहदेव रावत (UPCL), दिनेश रावत (Education Department), अमित गौड़ (UK Police), बालेंद्र …

Read More »

फ्लाईओवर के नीचे खेल का मैदान, हरिद्वार में निखर रही खेल प्रतिभाएं

हरिद्वार। शहर में खेल मैदानों की कमी के बीच नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़ी जगह अब खेल प्रतिभाओं को निखारने का जरिया बन रही है। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने भूपतवाला में अनुपयोगी पड़ी जगह का बेहतर इस्तेमाल करते हुए अंडर फ्लाईओवर स्पोर्ट्स जोन विकसित किया है। यहां बच्चों और युवाओं को फुटबॉल, वॉलीबाल, बास्केटबाल और क्रिकेट …

Read More »

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, पांच की मौत, 49 मामलों की पुष्टि

देहरादून। उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में इस महीने अब तक स्वाइन फ्लू के 49 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि संक्रमण से पांच मरीजों की मौत हो गई है। लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अस्पतालों और स्वास्थ्य …

Read More »
error: Content is protected !!