देहरादून : पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे मामले को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें चल रही हैं। माना जा रहा है कि 15 अगस्त को राज्य भर में पुलिस कर्मचारी मार्च निकालने की तैयारी में हैं। पुलिस अधिकारियों को भी इस बात की भनक लग चुकी है, जिसके बाद जवानों से बात कर उन्हें समझाने और उनकी समस्या का समाधान करने के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है।
पुलिस जवानों के संभावित मार्च को देखते हुए पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए हैं। अगर ऐसा होता है तो यह राज्य में पुलिस कर्मचारियों के खुले विरोध का पहला मामला होगा। हालांकि पुलिसकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पहले भी सांकेतिक रूप से विरोध जताते रहे हैं। लेकिन, सेवा नियमावली के चलते वे सीधे तौर पर धरना प्रदर्शन जैसी चीजों में शामिल नहीं हो सकते हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था निवेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिसकर्मियों के ग्रडे पे प्रकरण में पुलिस मुख्यालय स्तर पर अभिनव अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार, प्रशासन, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल और पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक पुष्पक ज्योति की सदस्यों के साथ एक कमेटी का गठन किया गया है। यह समिति जवानों से वार्ता करते हुए शासन स्तर पर पर प्रभावी पैरवी कर ग्रेड पे सम्बंधित समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेगी।