देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे के बाद से ही इस विषय पर अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि, इस पर खुद सीएम धामी ने स्पष्ट किया है कि मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय पार्टी नेतृत्व से चर्चा के बाद ही होगा। मुख्यमंत्री धामी ने …
Read More »Yearly Archives: 2025
थराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावित परिवारों को मिली 5-5 लाख की सहायता राशि
थराली (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चमोली जिले के थराली क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कुलसारी राहत शिविर सहित विभिन्न स्थानों पर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के …
Read More »उत्तराखंड : ONGC अधिकारी से साइबर ठगी: ₹7.39 करोड़ का चूना
देहरादून: ओएनजीसी (ONGC), त्रिपुरा में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत एक दून निवासी अधिकारी, संदीप कुमार, ₹7.39 करोड़ की एक बड़ी साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। यह ठगी उन्हें शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर की गई। इस संबंध में उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच …
Read More »ओडिशा तट पर डीआरडीओ ने किया एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण
बालासोर/भुवनेश्वर। देश की प्रमुख रक्षा अनुसंधान एजेंसी डीआरडीओ ने शनिवार को ओडिशा तट से एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। यह परीक्षण 23 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से संपन्न हुआ। डीआरडीओ की यह अत्याधुनिक बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। इसमें त्वरित …
Read More »थराली आपदा : कुलसारी में आपदा प्रभावितों से मिले सीएम धामी
थराली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को कुलसारी पहुंचे और आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड पर प्रशासनिक अधिकारियों से आपदा राहत और बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री राहत शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम धामी ने हर संभव मदद और शीघ्र राहत …
Read More »बड़कोट : राना में देर रात उफान पर आया दगेरा, घरों घुसा मलबा और पानी
उत्तरकाशी। यमुना वैली के राणा चट्टी क्षेत्र में बरसाती गदेरे का जलस्तर बढ़ने और कुछ घरों में मलबा घुसने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मौके पर राहत-बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी और अन्य एजेंसियों की टीमें आवश्यक संसाधनों के साथ भेज दी गई हैं। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की …
Read More »उत्तराखंड में अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक (23 से 27 अगस्त) भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। चेतावनी मुख्य रूप से देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के लिए जारी …
Read More »उत्तराखंड : आत्महत्या की धमकी का एक और VIDEO वायरल, देहरादून SSP ने लिया संज्ञान
देहरादून। विक्रम सिंह राणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने आत्महत्या की धमकी देते हुए आरोप लगाया है कि उनके साथ करीब 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। लेकिन मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विक्रम सिंह ने प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप …
Read More »BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले, हरक बनेंगे कांग्रेस की मुसीबत, दिल्ली बैठक पर कही ये बात
देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव और पार्टी संगठन की रणनीति को लेकर बीजेपी ने अभी से कमर कस ली है। दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राज्य के सांसदों ने आगामी कार्यक्रमों और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर गहन चर्चा की। इस दौरान, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व …
Read More »अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ मामला दर्ज किया, CBI ने की छापेमारी
बैंक धोखाधड़ी मामले में आरकॉम और अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों की CBI तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने बताया कि CBI ने कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके परिसरों की तलाशी ली। इस धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। …
Read More »
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक