Monday , 23 November 2026
Breaking News

Yearly Archives: 2026

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, भेंट किए स्थानीय उत्पाद और कुंभ-2027 की प्रतीक मां गंगा की प्रतिकृति

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, पारंपरिक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों से जुड़ी विशेष वस्तुएं भेंट कीं। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की विशिष्ट पहचान को भी प्रदर्शित किया। मुख्यमंत्री …

Read More »

चिन्यालीसौड़ में किसान ऋण मेले का आयोजन, 111 किसानों को बांटे 1.05 करोड़ रुपये के ऋण

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड और सहकारिता विभाग की ओर से चिन्यालीसौड़ विकासखंड कार्यालय परिसर में किसान ऋण मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष शारदा राणा ने की। मेले के दौरान बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत 111 किसानों एवं अन्य लाभार्थियों को कुल 105.21 लाख रुपये (करीब 1.05 करोड़ रुपये) …

Read More »

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 से 2000 रुपये तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में जल्द बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश सरकार इनके मानदेय में 1500 से 2000 रुपये तक की वृद्धि करने पर विचार कर रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है और प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो प्रदेश की 35 …

Read More »

देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की एंट्री, मुख्यमंत्री धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण

देहरादून। राजधानी देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में अब पर्यटकों को सफेद बाघ देखने का मौका मिलेगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफेद बाघ ‘तेजस’ के लिए तैयार किए गए नए बाड़े का लोकार्पण कर उसे पर्यटकों के अवलोकन के लिए समर्पित किया। सफेद बाघ के आने से देहरादून चिड़ियाघर के आकर्षण में और इजाफा होने की उम्मीद …

Read More »

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग सील

देहरादून : राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने पुराना शिमला बाईपास क्षेत्र में करीब 8 से 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अनाधिकृत प्लॉटिंग को सील कर दिया। संबंधित भूमि पर प्राधिकरण से स्वीकृत तलपट मानचित्र …

Read More »

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. धन सिंह रावत को ‘उत्तराखंड पूर्ण साक्षरता गौरव सम्मान–2026’

मुंबई। उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदेश के कैबिनेट शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ‘उत्तराखंड पूर्ण साक्षरता गौरव सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया। मुंबई में उत्तराखंडियों की सबसे पुरानी एवं प्रतिनिधि संस्था गढ़वाल भ्रातृ मंडल की ओर से 14 नवंबर को अंधेरी रीक्रिएशन क्लब में आयोजित दीपावली …

Read More »

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के संकल्प के साथ AISA का सातवां राज्य सम्मेलन संपन्न, प्रियंका खत्री अध्यक्ष और शिवांक नौटियाल सचिव निर्वाचित

देहरादून। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) उत्तराखंड का सातवां राज्य सम्मेलन देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में संपन्न हुआ। सम्मेलन में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस दौरान संगठन ने अंकिता के न्याय के लिए चल रहे संघर्ष को मजबूती देने और छात्र-युवा आंदोलन को व्यापक बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में संगठन की …

Read More »

प्रेम संबंध खत्म करने के लिए महिला हेड कांस्टेबल ने प्रेमी ASI की हत्या कर कार समेत जलाया, चार गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात के साबरकांठा जिले में एक महिला पुलिसकर्मी पर अपने ही विभाग में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, महिला हेड कांस्टेबल अपने प्रेम संबंध को खत्म करना चाहती थी, जबकि एएसआई उस पर रिश्ता जारी रखने का दबाव बना रहा था। इसी विवाद के चलते महिला ने कथित तौर …

Read More »

धोनी के आईपीएल संन्यास पर भावुक हुए रोहित शर्मा, बोले- धोनी भाई, आपके साथ मैदान साझा करना शानदार रहा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने के फैसले के बाद क्रिकेट जगत में भावुक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है। चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले धोनी के इस फैसले पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी खास संदेश साझा किया है। रोहित ने धोनी को …

Read More »

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर के मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट को किया ढेर, मस्जिद में छिपा था आतंकी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी कमांडर लतीफ अहमद भट को मार गिराया। वह जिले के देवसर इलाके के जांगलपोरा में एक मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था। सुरक्षाबलों ने उसे घेरने के बाद कई बार आत्मसमर्पण करने का मौका दिया, लेकिन …

Read More »
error: Content is protected !!