Wednesday , 28 October 2026
Breaking News

उत्तराखंड के रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, पीएम मोदी ने किया सम्मानित

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व की बात है कि अल्मोड़ा पुलिस में तैनात रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) रमेश चंद्र गैरोला को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित एसपीजी कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

रमेश चंद्र गैरोला को यह सम्मान स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) में नौ वर्षों तक दी गई उत्कृष्ट और समर्पित सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और कार्यकुशलता को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान से उत्तराखंड पुलिस का गौरव बढ़ा है।

दूसरी बार प्रधानमंत्री के हाथों मिला सम्मान

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मान प्राप्त करने का यह उनका दूसरा अवसर है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी एसपीजी में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें “बेस्ट टेक्निकल ऑफिसर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल कर उन्होंने एक नई उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है।

पुलिस विभाग में खुशी की लहर

इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने रमेश चंद्र गैरोला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने भी इस सम्मान को पूरे विभाग के लिए गौरव का क्षण बताते हुए खुशी जताई है।

रमेश चंद्र गैरोला की सफलता न केवल युवा पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह उत्तराखंड पुलिस की कार्यक्षमता, समर्पण और पेशेवर उत्कृष्टता का भी प्रतीक है।

About AdminIndia

Check Also

MLC Election Results 2026: चार राज्यों में मतगणना जारी, यूपी में सपा-भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला; कर्नाटक में भाजपा गठबंधन का दबदबा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों की मतगणना …

error: Content is protected !!