Monday , 16 March 2026
Breaking News

राष्ट्रपति मुर्मू का देहरादून दौरा: राष्ट्रपति निकेतन का किया उद्घाटन, दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

देहरादून : अपने 67वें जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन (पूर्व में राष्ट्रपति निवास) का औपचारिक उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। जनसाधारण के लिए 1 जुलाई से खुलेगा राष्ट्रपति निकेतन राजपुर रोड पर स्थित इस …

Read More »

उत्तराखंड: भालू से भिड़ी बहादुर बेटी, दरांती से किया हमला, भागने पर किया मजबूर

कोटद्वार : उत्तराखंड के पर्वतीय गांवों में जहां जंगल रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा हैं, वहीं इन जंगलों के खतरों से जूझना भी कभी-कभी नियति बन जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ द्वारीखाल प्रखंड के मथगांव की 26 वर्षीय अंजली नेगी के साथ, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर भालू के हमले का सामना किया और न केवल खुद को बचाया, …

Read More »

उत्तरकाशी की मोरी में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

उत्तरकाशी (मोरी) उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील अंतर्गत ओडाटा गांव के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। गुलाम हुसैन के कच्चे मकान की दीवार रात लगभग दो बजे अचानक ढह गई, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। …

Read More »

बड़ी खबर: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की हलचल तेज हो गई है। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण तय कर दिया गया है। इस बीच, सरकार ने चुनाव की घोषणा से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल भी किया है। कई जिलों के डीएम समेत वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के दायित्व बदले …

Read More »

उत्तराखंड: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, बद्री-केदार स्टोन क्रेशर पर 21 लाख 16 हजार 8 सौ का जुर्माना, ई-रवन्ना पोर्टल भी निलंबित

हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार जिले में अवैध खनन पर एक बार फिर कड़ा प्रहार किया गया है। भगवानपुर तहसील के ग्राम बंजारेवाला ग्रन्ट स्थित बद्री केदार स्टोन क्रेशर पर अवैध रूप से खुदाई कर 10,080 टन आरबीएम (R.B.M.) खनिज निकालने के मामले में ₹21,16,800/- का भारी-भरकम अर्थदंड लगाया गया है। इस कार्रवाई की पुष्टि करते …

Read More »

उत्तराखंड : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 82 निरीक्षकों के तबादले, प्रमोशन के बाद पहली नियुक्ति

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। हाल ही में पदोन्नत किए गए सब इंस्पेक्टरों को अब निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेशभर में कुल 82 निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इन तबादलों में कई ऐसे पुलिस अधिकारी शामिल हैं …

Read More »

राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 19 जून को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री …

Read More »

उत्तराखंड : अगले तीन दिन देहरादून आने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान…कहीं जाम में न फंस जाएं!

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार 19 जून से 21 जून तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पहले ही ब्रीफ किया जा चुका है, वहीं …

Read More »

उत्तराखंड: देर रात खाई में गिरी कार, दो की मौत

देवप्रयाग : देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर पयाल गांव के समीप बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही देवप्रयाग थाना पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर चार घंटे लंबा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष संदीप …

Read More »

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की अंतिम सूची जारी, कई दावेदारों के सपने चकनाचूर तो कई चेहरों पर आई मुस्कान

देहरादून : प्रदेश में पंचायत चुनाव की बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है। शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई। इसके साथ ही गांव-गांव में चुनावी चर्चा अब तेज हो गई है। इस प्रक्रिया के तहत पहले दो दिन दावेदारों …

Read More »
error: Content is protected !!