Thursday , 26 November 2026
Breaking News

उत्तराखंड : 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में पहुंची 146.32 करोड़ रुपये की राशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9 लाख 87 हजार 17 लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान लाभार्थियों के खातों में कुल 146 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री धामी …

Read More »

उत्तराखंड में घर बसना चाहते हैं ऋषभ पंत, तीन साल से तलाश रहे जमीन, अब सीएम धामी से मांगी मदद

देहरादून। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और उत्तराखंड के लाल ऋषभ पंत अब अपने गृह राज्य में अपना घर बनाकर यहां रहने की इच्छा रखते हैं। उत्तराखंड में जमीन खरीदने की प्रक्रिया को लेकर आ रही दिक्कतों के बीच पंत ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी। पंत …

Read More »

नंदा की चौकी पुल मामला: PWD के तीन इंजीनियर सस्पेंड, बड़ा सवाल निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई कब?

देहरादून। देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर नव निर्मित पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के मामले में शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के तीन इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। प्रारंभिक जांच में पुल की डिजाइन से लेकर तकनीकी निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण तक कई …

Read More »

हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख: गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर

हल्द्वानी। उत्तराखंड हाईकोर्ट के नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरण को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों और हालिया भ्रम पर सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। न्याय विभाग की ओर से जारी नई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हाईकोर्ट का नया परिसर हल्द्वानी-रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-05) पर बेल बाबा मंदिर के सामने, तराई पूर्वी वन प्रभाग की लामाचौड़ (भाखड़ा रेंज) …

Read More »

BREAKING: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसलों पर लगी मुहर, हाईकोर्ट 30 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मंजूर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में जनहित, श्रमिक कल्याण, न्यायिक ढांचे, खेल, उद्योग और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने कुल 15 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट के फैसलों की …

Read More »

UTTARAKHAND BIG BREAKING : गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत, एक घायल बच्चा अस्पताल में भर्ती

देवप्रयाग/पौड़ी। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की सूचना है, जबकि एक घायल बच्चे को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। दुर्घटना के बाद मौके …

Read More »

मद्महेश्वर धाम यात्रा पर अग्रिम आदेश तक रोक, लैंडस्लाइड और ट्रॉली की खराब स्थिति बनी वजह

रुद्रप्रयाग। जिले में लगातार बारिश और यात्रा मार्ग पर बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने श्री मद्महेश्वर धाम की यात्रा को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है। जनसुरक्षा और व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन के अनुसार, तलसारी तोक से गौण्डार-बनतोली-खुन्नू होते हुए मद्महेश्वर जाने वाले करीब 14.50 …

Read More »

पहाड़ के युवा रवि टम्टा की बड़ी उपलब्धि, बनाई देश की पहली उड़ने वाली कार

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने तकनीक के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ड्रोन तकनीक में सुधार कर विकसित किए गए एक-सीटर इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल HAPIDA SKYNeX के प्रोटोटाइप का सफल उड़ान परीक्षण किया है। इस उपलब्धि को भारत में पर्सनल स्काई मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआती कदम माना …

Read More »

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी: 132 सड़कें बंद, नदियां चेतावनी रेखा के करीब, आज भी येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। प्रदेश के कई हिस्सों में भूस्खलन और मलबा आने से 132 सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है। वहीं कई प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से वे चेतावनी रेखा के करीब पहुंच गई हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को …

Read More »

उत्तराखंड कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 2027 चुनाव के लिए संगठन को धार देने की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पार्टी ने पांच महत्वपूर्ण समितियों का भी गठन किया है। नई …

Read More »
error: Content is protected !!