Monday , 16 March 2026
Breaking News

उत्तराखंड : यहां विधायक की सभा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे!…देखें VIDEO

रुड़की : सोशल मीडिया में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वीडियो मंगलोर विधायक की …

Read More »

उत्तरकाशी : गजब कारनामा, बड़कोट भेज दिए सड़े चावल से भरे चार ट्रक

बड़कोट: बड़कोट में खाद्य पूर्ति विभाग से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। यहां चावल से लदे चार ट्रक पहुंचे, लेकिन जब ट्रकों में लदे चावल के बोरों को खोलकर देखा गया तो कर्मचारी और अधिकारियों के होश उड़ गए। बोरों में सड़ा हुआ चावल भरा हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम भी जांच के लिए मौके पर …

Read More »

उत्तराखंड: कौन-कौन बनेंगे मंत्री, तय हो गए हैं इनके नाम ?

देहरादून: भाजपा 47 सीटों पर जीत के बाद उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार राज्य सरकार बना रही है। सीएम धामी को फिर को नेता सदन चुना गया है। कल वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि उनके साथ कुछ कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कौन-कौन मंत्री बनाए जाएंगे। सूत्रों …

Read More »

उत्तराखंड: BJP बना रही सरकार, कांग्रेस में तकरार, कौन होगा नेता प्रतिपक्ष?

देहरादून: चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा में करीब 11 दिन के मंथन के बाद आखिरी पुष्कर सिंह धामी को ही राज्य की कमान सौंप दी गई। हालांकि, उनको 6 माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनने के लिए चुनाव जीतना होगा। अब कांग्रेस के सामने भी बड़ा सवाल है कि वो नेता प्रतिपक्ष किसको बनाती है। क्या …

Read More »

उत्तराखंड: शपथ ग्रहण में आएंगी PM मोदी और अमित शाह, इन राज्यों के सीएम भी होंगे शामिल

देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी कल दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं। धामी के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। साथ ही कई राज्यों के सीएम भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। कल 23 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह परेड ग्राउंड में होगा। …

Read More »

उत्तराखंड : CM धामी का ऐलान, निभाएंगे हर वादा, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर लगेगी मुहर!

देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव से ठीक पहले और चुनाव के दौरान जनता से कई वादे किए। फिर से कमान मिलने के बाद से धामी ने कहा कि वो जनता से किया अपना हर वादा निभाएंगे। उन्होंने समान नागरिक संहिता की जो घोषणा की थी, अब दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी इस पर काम करेंगे। उन्होंने कहा …

Read More »

बड़ी खबर : चुनाव खत्म, महंगाई शुरू, रसोई गैस के रेट बढ़े, इतने में मिलेगा सिलेंडर

देहरादून: पांच राज्यों के चुनाव संपन्न हो गए हैं। सरकार बनाने की प्रक्रिया चल रही है। यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि जैसे ही चुनाव समाप्त होंगे, पेट्रोल-डीजल के साथ ही रसोई गैस के दाम भी बढ़ने शुरू हो जाएंगे। हुआ भी ऐसा ही। चुनाव के दौरान ना तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े और ना ही …

Read More »

पुष्कर राज 2.0 : धाकड़ धामी को ऐसे ही नहीं मिली कमान

देहरादून : पुष्कर सिंह धामी राज्य के 12वें सीएम होंगे। धामी को छह महीने पहले BJP ने CM बनाया था। उस वक्त भाजपा की स्थिति राज्य में बेहद खराब मानी जा रही थी। दो-दो CM बदले के बाद एक ही कार्यकाल में उनको तीसरा सीएम बनाया गया। तमात तरह की चुनौतियां उनके सामने थी, लेकिन उन्होंने हर टेस्ट को पास …

Read More »

बड़ी खबर : फिर CM बने पुष्कर सिंह धामी, जारी रहेगा पुष्कर राज

देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। लेकिन, पिछले 11 दिनों से लगातार सीएम कौन होगा, इसकी चर्चाएं चल रही थी। आखिरकार सीएम के नाम का ऐलान कर दिया गया है। पुष्कर सिंह धामी को फिर से कमान सौंपी गई है। पार्टी आलाकमान ने फिर से उनके नाम पर मुहार लगाई है। धामी 23 मार्च को फिर …

Read More »

उत्तराखंड : देहरादून पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी, बस कुछ देर में होगा CM का ऐलान

देहरादून : शाम पांच बजे भाजपा विधायक दल की बैठक शाम पांच बजे होगी। इस बैठकों में विधायकों के साथ ही राज्य के पांच लोकसभा सांसद और दो राज्यसभा सांसदों को भी बुलाया गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मनीक्षी लेखी भी देहरादून पहुंच गए हैं। राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी कुछ ही देर में …

Read More »
error: Content is protected !!