गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हर्षिल घाटी रविवार शाम एक बार फिर खतरे की जद में आ गई। दोपहर बाद हुई तेज बारिश के बाद तेलगाड नदी अचानक उफान पर आ गई, जिससे पूरे बाजार और गांव में दहशत फैल गई। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने नदी किनारे बसे होटल, आवासीय भवन, जीएमवीएन गेस्ट हाउस और पुलिस थाने को …
Read More »AdminIndia
उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज स्कूल बंद
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए चार जिलों में स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है। जानकारी के अनुसार देहरादून, बागेश्वर, उत्तरकाशी और चमोली जनपदों में 25 अगस्त (सोमवार) को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा …
Read More »उत्तराखंड में होने वाला है मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम धामी ने दिए संकेत, जल्द हो सकता है फैसला
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे के बाद से ही इस विषय पर अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि, इस पर खुद सीएम धामी ने स्पष्ट किया है कि मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय पार्टी नेतृत्व से चर्चा के बाद ही होगा। मुख्यमंत्री धामी ने …
Read More »थराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावित परिवारों को मिली 5-5 लाख की सहायता राशि
थराली (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चमोली जिले के थराली क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कुलसारी राहत शिविर सहित विभिन्न स्थानों पर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के …
Read More »ओडिशा तट पर डीआरडीओ ने किया एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण
बालासोर/भुवनेश्वर। देश की प्रमुख रक्षा अनुसंधान एजेंसी डीआरडीओ ने शनिवार को ओडिशा तट से एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। यह परीक्षण 23 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से संपन्न हुआ। डीआरडीओ की यह अत्याधुनिक बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। इसमें त्वरित …
Read More »थराली आपदा : कुलसारी में आपदा प्रभावितों से मिले सीएम धामी
थराली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को कुलसारी पहुंचे और आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड पर प्रशासनिक अधिकारियों से आपदा राहत और बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री राहत शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम धामी ने हर संभव मदद और शीघ्र राहत …
Read More »उत्तराखंड में अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक (23 से 27 अगस्त) भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। चेतावनी मुख्य रूप से देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के लिए जारी …
Read More »उत्तराखंड : आत्महत्या की धमकी का एक और VIDEO वायरल, देहरादून SSP ने लिया संज्ञान
देहरादून। विक्रम सिंह राणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने आत्महत्या की धमकी देते हुए आरोप लगाया है कि उनके साथ करीब 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। लेकिन मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विक्रम सिंह ने प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप …
Read More »BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले, हरक बनेंगे कांग्रेस की मुसीबत, दिल्ली बैठक पर कही ये बात
देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव और पार्टी संगठन की रणनीति को लेकर बीजेपी ने अभी से कमर कस ली है। दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राज्य के सांसदों ने आगामी कार्यक्रमों और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर गहन चर्चा की। इस दौरान, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व …
Read More »अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ मामला दर्ज किया, CBI ने की छापेमारी
बैंक धोखाधड़ी मामले में आरकॉम और अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों की CBI तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने बताया कि CBI ने कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके परिसरों की तलाशी ली। इस धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। …
Read More »
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक