देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा से ठीक पहले, उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह और उसके एक साथी को पटेल नगर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस गोपनीय सूचना के बाद की गई जिसमें पता चला था कि हाकम सिंह आगामी परीक्षा में नकल कराने …
Read More »प्रदीप रावत 'रवांल्टा'
उत्तरकाशी: भूस्खलन से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिवां को भारी नुकसान, छत तोड़कर अंदर पहुंचे बोल्डर, दीवारें भी टूटी…VIDEO
मोरी (उत्तरकाशी): उत्तरकाशी जनपद के मोरी क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिवां को 16 सितम्बर की रात भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से गंभीर क्षति पहुंची है। भूस्खलन के दौरान भारी बोल्डरों के टकराने से विद्यालय भवन की दीवारें और छतें टूट गईं, जिससे भवन की संरचना बुरी तरह प्रभावित हुई है। विद्यालय के शिक्षक सुमन …
Read More »उत्तरकाशी : युवती की हत्या! पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी ने कहा-जांच कर कार्रवाई करेंगे
उत्तरकाशी। कमद गांव की 24 वर्षीय युवती के लापता होने और बाद में शव मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई और परिवार की सहमति के बिना पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर विवाद खड़ा कर दिया है। परिजनों का कहना है …
Read More »उत्तराखंड: DM, CDO के सामने बोला NH अधिशासी अभियंता, करा लो FIR, मैं साइट पर नहीं जाऊंगा…देहरादून जाना है
चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय ने तहसील दिवस के दौरान जिला प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली। गैरसैंण विकासखंड में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी (DM) संदीप तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी (CDO), जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद थे। इस दौरान क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और नालियों के निर्माण में देरी …
Read More »उत्तरकाशी: यमुनोत्री विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष सहित 150 लोगों पर केस दर्ज, सियासी माहौल गर्माया
बड़कोट: उत्तराखंड में भले ही अभी कोई चुनाव नहीं हो रहे हों, लेकिन यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में जबरदस्त हलचल मची हुई है। हाल ही में, बड़कोट में एक युवक की पुलिस पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने नेशनल हाईवे जाम करने के आरोप में यमुनोत्री के विधायक संजय डोभाल और बड़कोट नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल …
Read More »देहरादून में भारी बारिश का कहर: 13 की मौत, 16 लापता
देहरादून: देहरादून जिले में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई, 3 लोग घायल हुए और 16 लोग लापता हैं। जिलाधिकारी (डीएम) सविन बंसल ने मालदेवता, सहस्रधारा, मजयाडी और कार्लीकागाड जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह और मुख्य विकास …
Read More »भाजपा नेताओं के निशाने पर यमुनोत्री विधायक, अब अतोल रावत ने खोला मोर्चा, खनन माफिया भाई को बचाने के लिए तिलमिलाहट
बड़कोट। निर्दलीय विधायक संजय डोभाल एक बार फिर सियासी हमलों के केंद्र में आ गए हैं। हाल ही में बड़कोट में युवक से मारपीट की घटना और उस दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल ने उन्हें विवादों में ला खड़ा किया था। इसके बाद अचानक उनके बदले हुए रुख पर अब राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। …
Read More »बड़ी खबर : खनन माफिया के दबाव में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, जनहित से ज्यादा अपने हित के लिए करते हैं काम
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल पर खनन माफियाओं के दबाव में काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। चौहान ने कहा कि डोभाल जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज कर निजी स्वार्थों को प्राथमिकता दे रहे हैं और खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू होते ही वह आरोप-प्रत्यारोप की …
Read More »Big Breaking: हरियाणा पुलिस पर हरिद्वार में फायरिंग, एक जवान घायल
हरिद्वार: हरिद्वार के रोडवेज बस अड्डे के पास हरियाणा पुलिस की एक टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची थी। जैसे ही वे रोडवेज बस अड्डे के पास पहुंचे, बदमाशों …
Read More »भारत से की पढ़ाई, पति ने हाइजैक किया था प्लेन…नेपाल की पहली महिला PM सुशीला कार्की की कहानी
नेपाल में राजनीतिक उठापटक के बाद, पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया है। भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ उनके सख्त रुख ने उन्हें जेन-जी (युवा पीढ़ी) के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है। 73 साल की सुशीला कार्की, जिन्होंने अपनी शिक्षा भारत में पूरी की, अब नेपाल की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा बनकर …
Read More »
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक