Wednesday , 23 September 2026
Breaking News

उत्तराखंड में गुंडा राज: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान चली गोली, एक युवक घायल!

आज प्रदेशभर में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव हो रहे हैं। सुबह से ही प्रदेशभर से कई जगहों से तनाव और बवाल की खबरें सामने आ रही है। सबसे ज्यादा नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले से तनाव की खबरें सामने आई हैं।

इस बीच नैनीताल जिले के बेतालघाट से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान गोली चलने की खबर है। बताया जा रहा है कि गोली चलने एक युवक घायल हो गया है। यहां ब्लॉक प्रमुख पद पर विधायक की बहू ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ रही हैं।

गोलीबारी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लगातार तीन बार गोली चलाने की आवाज सुनाई दे रही है। गोलियां चलते ही मौके पर अफरा-फतरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक ग्रामीण को गोली लग गई।

About AdminIndia

Check Also

एलटी शिक्षकों के TET-2 को लेकर विवाद गहराया, शिक्षक संगठनों ने मांगी विधिक राय

शिक्षक संगठनों का तर्क—सुप्रीम कोर्ट के आदेश की व्याख्या स्पष्ट हो, एलटी संवर्ग पर सीधे …

error: Content is protected !!