Saturday , 26 July 2025
Breaking News
https://pahadsamachar.com/big-news/ima-pop-country-got-343-ua-officers-uttarakhand-at-second-place/

IMA POP : देश को मिले 343 युवा अफसर, दूसरे स्थान पर उत्तराखंड

  • IMA से आज POP के बाद 343 युवा अफसर सेना की मुख्यधारा में जुड़ गए हैं

देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) से आज POP के बाद 343 युवा अफसर सेना की मुख्यधारा में जुड़ गए हैं। मित्र राष्ट्रों के 29 कैडेट्स भी पास आउट हुए। IMA POP की सलामी श्रीलंका के CDS जनरल डॉ. शिवेंद्र सिल्वा ने ली।

IMA परेड से पहले परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह आठ बजे परेड शुरू हुई। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इसके बाद देश और विदेश के 372 कैडेट्स अफसर बनकर अपनी सेनाओं की मुख्य धारा में जुड़ गए। इनमें 343 अफसर भारतीय सेना को मिले। IMA की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 65234 देशी एवं विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं। वहीं, आईएमए के नाम अब तक 2914 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग देने का गौरव जुड़ गया है।

https://pahadsamachar.com/big-news/ima-pop-country-got-343-ua-officers-uttarakhand-at-second-place/

उत्तराखंड के युवाओं का कमाल

हर साल IMA में होने वाले POP में भी बड़ी संख्या में उत्तराखंड के युवा अफसर निकलते हैं। आबादी में अन्य प्रदेशों से काफी छोड़ा होने के बाद भी अफसर देने में उत्तराखंड अव्वल है। इस बार उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। इस बार भी उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा कैडेट्स देने वाला राज्य बना है। उत्तर प्रदेश के 68 कैडेट्स पासआउट होकर अफसर बनेंगे। जबकि, उत्तराखंड इस बार दूसरे स्थान पर है। पिछली बार 20 राज्यों के कैडेट पीओपी में शामिल थे, लेकिन इस बार 27 राज्यों के कैडेट पीओपी में भाग लेंगे।

UP उत्तराखंड के सबसे ज्यादा कैडेट

  • उत्तर प्रदेश – 68
  • उत्तराखंड- 42
  • राजस्थान – 34
  • महाराष्ट्र – 28
  • बिहार – 27
  • हरियाणा – 22
  • पंजाब – 20
  • हिमाचल प्रदेश – 14
  • कर्नाटक – 11
  • जम्मू कश्मीर – 10
  • केरल – 09
  • पश्चिम बंगाल – 09
  • दिल्ली – 08
  • तमिलनाडु – 08
  • मध्य प्रदेश – 07
  • झारखंड – 05
  • उडीसा – 05
  • आंध्रप्रदेश – 04
  • छत्तीसगढ़ – 03
  • चंडीगढ़ – 03
  • गुजरात – 02
  • तेलंगाना – 01
  • अरुणाचल प्रदेश – 01
  • असम – 01
  • मणिपुर – 01
  • मेघालय – 01
  • नेपाल मूल (भारतीय सेना) – 04

About प्रदीप रावत 'रवांल्टा'

Has more than 19 years of experience in journalism. Has served in institutions like Amar Ujala, Dainik Jagran. Articles keep getting published in various newspapers and magazines. received the Youth Icon National Award for creative journalism. Apart from this, also received many other honors. continuously working for the preservation and promotion of writing folk language in ranwayi (uttarakhand). Doordarshan News Ekansh has been working as Assistant Editor (Casual) in Dehradun for the last 8 years. also has frequent participation in interviews and poet conferences in Doordarshan's programs.

Check Also

उत्तराखंड में फिर तेज़ होगा मानसून, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, कई सड़कें बंद

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र …

error: Content is protected !!