उत्तराखंड में मानसून ने विकराल रूप ले लिया है। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लगातार बारिश से जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों के उफान की आशंका जताई गई है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शेष …
Read More »देश
लगातार बारिश के चलते चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए निर्णय
देहरादून : उत्तराखंड में जारी मूसलधार बारिश और संभावित भूस्खलनों के मद्देनज़र चारधाम यात्रा को एहतियातन एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में मौसम की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए लिया गया है। आयुक्त पांडेय …
Read More »यमुनोत्री हाईवे पर बादल फटने से भारी तबाही: सिलाई बैंड के पास से 9 मजदूर लापता, राहत व बचाव अभियान जारी
बड़कोट: उत्तरकाशी जनपद में शुक्रवार देर रात से जारी मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वर्षा के कारण जिले के दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रशासन द्वारा जारी ताजा जानकारी के अनुसार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालिगाड़, कुथनौर व झाझरगाड़ के पास मलबा और बोल्डर गिरने …
Read More »उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, रहें सतर्क
देहरादून : प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अब मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि शुक्रवार, 28 जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल और चंपावत जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। मौसम …
Read More »कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर की जनहित याचिका पर सुनवाई, दून घाटी अधिसूचना 1989 निष्क्रिय करने के मामले में हाईकोर्ट सख्त
नैनीताल : दून घाटी की अधिसूचना 1989 को निष्क्रिय किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर आज उत्तराखंड हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। कांग्रेस प्रवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव थापर की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र और न्यायाधीश आलोक माहरा की खंडपीठ ने केंद्र सरकार से स्पष्ट जवाब तलब किया है। अदालत ने निर्देश दिया कि …
Read More »रुद्रप्रयाग बस हादसा: लापता यात्रियों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी
रुद्रप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर घोलतीर के समीप हुए एक भीषण बस हादसे में लापता यात्रियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जोरों पर है। शुक्रवार को रेस्क्यू दल ने रतूड़ा के पास अलकनंदा नदी के किनारे से एक और शव बरामद किया। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि आठ यात्री घायल हैं और …
Read More »उपराष्ट्रपति धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, मंच पर पुराने साथी से मिलकर हुए भावुक
नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने उत्तराखंड आए देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत कार्यक्रम के बाद अचानक बिगड़ गई। भावनाओं के उफान के बीच मंच से नीचे उतरते हुए वह बेहोश होकर गिर पड़े। तत्काल मौके पर मौजूद चिकित्सकों की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद वे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) …
Read More »उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग संपन्न, इन 4 फैसलों पर लगी मुहर
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज देहरादून में आयोजित कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। करीब पौने दो घंटे तक चली इस बैठक में चार महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी। कैबिनेट ने विधानसभा के मानसून सत्र, विशेष शिक्षा शिक्षक नियमावली, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और एकल सदस्य समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट जैसे अहम मुद्दों पर निर्णय …
Read More »अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए शुभांशु शुक्ला, Axiom-4 मिशन की सफल लॉन्चिंग
फ्लोरिडा : भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने आज इतिहास रच दिया, जब नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से ऐक्सिओम-4 (Ax-4) मिशन की सफल लॉन्चिंग हुई। यह मिशन भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट और ड्रैगन अंतरिक्ष यान के साथ लॉन्च हुआ। यह भारत के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि 41 वर्ष बाद …
Read More »आफ़त की बारिश: उफनते नालों में बह गई ज़िंदगियां, चार की मौत
हल्द्वानी। मूसलधार बारिश ने हल्द्वानी शहर का जनजीवन पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। नाले उफान पर हैं, सड़कों पर सैलाब है और अफ़रातफ़री का माहौल बना हुआ है। सबसे दिल दहलाने वाली घटना फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे स्थित नहर में घटी, जहां एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई। कार में सवार सात लोगों में …
Read More »
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक