Monday , 23 February 2026
Breaking News

देहरादून

उत्तराखंड :12 लाख की धोखाधड़ी में बड़ा खुलासा, 50 हजार का इनामी आरोपी मुम्बई से गिरफ्तार

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की CID-आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सात वर्ष पुराने धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड धोखाधड़ी कांड में बड़ी सफलता हासिल की है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अनिल कुमार तिवारी को पुलिस ने रविवार को मुम्बई के कल्याण (ठाणे) क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 2018 का है जब ज्वालापुर स्थित …

Read More »

असिस्टेंट प्रोफेसर्स को सौंपे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 142 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने नव नियुक्त प्रोफेसर्स को बधाई देते हुए कहा कि ये नियुक्तियाँ प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को नई ताकत देंगी। मुख्यमंत्री …

Read More »

गोवा अग्निकांड: पौड़ी गढ़वाल के सुमित नेगी की दर्दनाक मौत, गांव में कोहराम

पौड़ी गढ़वाल। गोवा के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने पाबौ ब्लॉक के छानी गांव के 31 वर्षीय सुमित नेगी की जिंदगी छीन ली। सुमित अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और महज 8 महीने की मासूम बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए। हादसे की खबर रविवार देर शाम गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। सुमित पिछले तीन महीने से गोवा …

Read More »

उत्तराखंड : सुअर का मीट और कच्ची गोभी खाने से आंख में पहुंच गया खतरनाक परजीवी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

हल्द्वानी। डॉ. सुअर का कच्चा या अधपका मीट और बिना धुली कच्ची गोभी-सब्जियां खाने की आदत आपकी आंखों की रोशनी छीन सकती है। सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में हाल ही में ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें मरीज की आंख में “ऑक्यूलर सिस्टीसर्कोसिस” नाम का खतरनाक परजीवी (लार्वा) मिला। नेत्र रोग विभाग के असिस्टेंट …

Read More »

उत्तराखंड : राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल दहला देने वाला हादसा, हिमाचल के बुजुर्ग की मौत

विकासनगर : बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात महाराजा होटल के पास तेज रफ्तार कार ने पैदल सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी थाना क्षेत्र के निवासी सलगी राम पुत्र शोभा राम (68 वर्ष) की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने …

Read More »

उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हिमाचल प्रवास के लिए निकले छत्रधारी चालदा महाराज

उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित जौनसार बावर क्षेत्र के दसऊ गांव से छत्रधारी चालदा महासू महाराज की पावन प्रवास यात्रा ने नया मोड़ लिया है। करीब ढाई वर्षों तक यहां विराजमान रहने के बाद, सोमवार 8 दिसंबर को विधि-विधान से देवता की डोली मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकाली गई। यह यात्रा हिमाचल प्रदेश की ओर प्रस्थान कर रही …

Read More »

मुख्यमंत्री धामी ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर परेड का निरीक्षण किया, जवानों के लिए कई कल्याणकारी घोषणाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ननूरखेड़ा स्थित होमगार्ड्स परेड ग्राउंड में 63वें होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावशाली रैतिक परेड का निरीक्षण किया तथा होमगार्ड्स जवानों की अनुशासन और समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका-2025 तथा विभागीय कैलेंडर-2026 का विमोचन …

Read More »

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में चाह-गाडोलिया के सतीश राणा की मौत, गांव में छाया मातम

टिहरी : गोवा के अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में शनिवार रात लगी भीषण आग में टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के चाह-गाडोलिया गांव निवासी सतीश सिंह राणा (28) की दर्दनाक मौत हो गई। सतीश उसी नाइटक्लब में स्टाफ के रूप में कार्यरत थे। उनके शव की शिनाख्त हो चुकी है और परिजनों को सूचना दे दी गई …

Read More »

धुरंधर ने मचाया धमाल! तीन दिन में भारत में 103 करोड़, विश्वभर में 140 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

नई दिल्ली : रणवीर सिंह स्टारर एक्शन थ्रिलर धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह साढ़े तीन घंटे की मेगा-बजट फिल्म रिलीज़ के पहले ही वीकेंड में सुपरहिट साबित हो चुकी है। दर्शकों और क्रिटिक्स से मिल रही जबरदस्त तारीफ के बीच फिल्म ने भारत में 100 करोड़ क्लब में एंट्री …

Read More »

जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के कनक चौक पार्क में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनकी चतुर्थ पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने जनरल रावत के अतुलनीय साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना …

Read More »
error: Content is protected !!