Thursday , 28 May 2026
Breaking News

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का राज्यपाल ने किया दौरा, प्रभावित परिवारों को दिलाया हरसंभव सहायता का भरोसा

उत्तरकाशी: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों धराली, हर्षिल और मुखबा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनके हालचाल पूछे तथा राहत एवं सुरक्षा कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। मुखबा पहुँचकर राज्यपाल ने आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की …

Read More »

उत्तरकाशी जनपद में कई मार्ग अवरुद्ध, खोलने का काम जारी

उत्तरकाशी। लगातार बारिश का असर जनपद में यातायात व्यवस्था पर देखा जा रहा है। एनएच-108 भटवाड़ी के पास नलूण में मार्ग बाधित हो गया है, जिसे खोलने के लिए बीआरओ की मशीनें मौके पर तैनात हैं। वहीं, यमुनोत्री धाम जाने वाला मार्ग भी नारद चट्टी और जंगल चट्टी के पास अवरुद्ध है। सड़क पर मलबा व पत्थर आने से यातायात …

Read More »

उत्तराखंड: अभी कम नहीं हुआ खतरा, हर्षिल में डरा रही है तेलगाड़

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हर्षिल घाटी रविवार शाम एक बार फिर खतरे की जद में आ गई। दोपहर बाद हुई तेज बारिश के बाद तेलगाड नदी अचानक उफान पर आ गई, जिससे पूरे बाजार और गांव में दहशत फैल गई। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने नदी किनारे बसे होटल, आवासीय भवन, जीएमवीएन गेस्ट हाउस और पुलिस थाने को …

Read More »

उत्तरकाशी: राधा स्वामी सत्संग केंद्र सांकरी में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उत्तरकाशी जिले के सांकरी स्थित राधा स्वामी सत्संग केंद्र में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वृक्षावंधन अभियान के सहयोग से अध्यापक सुमन सिंह रावत की पहल पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर बांझ, देवदार समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में सौड़, सांकरी, सिदरी, कोटगांव, ढाटमीर, ओसला, पांव, जखोल, फिताड़ी, लिवाड़ी आदि गाँवों की …

Read More »

बड़कोट : राना में देर रात उफान पर आया दगेरा, घरों घुसा मलबा और पानी

उत्तरकाशी। यमुना वैली के राणा चट्टी क्षेत्र में बरसाती गदेरे का जलस्तर बढ़ने और कुछ घरों में मलबा घुसने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मौके पर राहत-बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी और अन्य एजेंसियों की टीमें आवश्यक संसाधनों के साथ भेज दी गई हैं। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की …

Read More »

उत्तराखंड: स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर झील का जलस्तर घटा, मिली बड़ी राहत

बड़कोट। उत्तरकाशी जनपद के स्यानाचट्टी क्षेत्र में भारी बारिश से बने अस्थायी झील का संकट धीरे-धीरे कम होता नज़र आ रहा है। झील के मुहाने से लगातार जल निकासी हो रही है और अब यमुना नदी पर बने पुल से पानी लगभग चार फीट नीचे बह रहा है। पुल पर जमी गाद और मलबे को हटाने के लिए जेसीबी और …

Read More »

स्यानाचट्टी में बनी झील, हालात पर नज़र बनाए हुए हैं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण

बड़कोट : स्यानाचट्टी क्षेत्र में यमुना नदी का प्रवाह बाधित होने से अस्थायी झील बनने की सूचना मिलते ही निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण कल ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्राउंड ज़ीरो से हालात का जायज़ा लिया और प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। भारी बारिश और आपदा की इस घड़ी में क्षेत्र में जगह-जगह हालात चुनौतीपूर्ण …

Read More »

Uttarkashi : स्यानाचट्टी झील में डूबे घर और होटल, मौके पर डीएम, खोलने की तैयारी शुरू

बड़कोटः: यमुना घाटी के स्यानाचट्टी में भूस्खलन के कारण मलबा जमा होने से एक कृत्रिम झील बन गई है। इस स्थिति से निपटने और झील को सुरक्षित रूप से खोलने के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारी और टीमें मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, खाद्य आपूर्ति, …

Read More »

उत्तरकाशी: बारिश से हुआ भूस्खलन, बिगराड़ी गांव में लघु उद्योग को भारी नुकसान

बड़कोट। उत्तरकाशी सहित पूरे प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। कई जगह नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। नौगांव ब्लॉक के बिगराड़ी गांव में बारिश से एक लघु उद्योग को बड़ा नुकसान हुआ है। ग्राम निवासी चैन सिंह चमियाल यहां किरन लघु उद्योग संचालित करते हैं। भारी बारिश और भूस्खलन …

Read More »

धराली आपदा : मलबे में सुरक्षित मिली मां राजराजेश्वरी की मूर्ति, जहां था मूल स्थान, वहीं पर थीं देवी…VIDEO

उत्तरकाशी: धराली आपदा में लापता लोगों का सर्च अभियान जारी है। इस दौरान, मलबे में दबे एक पुराने मंदिर से गलाणथोक की कुलदेवी राजराजेश्वरी की चांदी की मूर्ति और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां पूरी तरह सुरक्षित मिली हैं। इस खोज ने आपदा प्रभावित ग्रामीणों में आस्था और उम्मीद की नई किरण जगाई है। बीते पांच अगस्त को धराली में आई …

Read More »
error: Content is protected !!