देहरादून: उत्तराखंड में भी कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। कोरोना के मामलों में तेजी से आती गिरावट से सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। इससे राज्य में चीजों को सामान्य करने में मदद मिलेगी।
आज भी कोरोना के मात्र 51 नए मामले सामने आए। जबकि 139 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घर गए। कोरोना का आंकड़ा 96180 पहुंच गया है। जबकि 92105 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से आज 4 लोगों की मौता हो गई। अब तक राज्य में कोरोना से 1648 लोगों की जान जा चुकी है।
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक
