देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 630 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 663 संक्रमित लोगों को उपचार के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज किया गया। रिकवरी रेट 82.39 फीसदी है। प्रदेश में अब भी 13,839 सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जबकि, आज 11 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत भी हुई है, हालाँकि ये सभी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।
इसके बाद प्रदेश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 52,959 तक जा पहुंचा है। इनमे से 43,631 ठीक हो चुके हैं। जबकि, 688 लोगों की मौत हो चुकी है। 273 कोरोना संक्रमित प्रदेश से बाहर जा चुके हैं। अब 8,367 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।