Tuesday , 17 March 2026
Breaking News

ज्योतिर्मठ में आज भगवती त्रिपुरसुन्दरी का 52वां पाटोत्सव, भव्य भण्डारे का आयोजन

ज्योतिर्मठ, बद्रीनाथ धाम की भूमि पर स्थित, सनातन श्रद्धा और शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र, कल एक बार फिर भक्ति और भव्यता से गूंजेगा। भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुरसुन्दरी श्रीदेवी जी का 52वां पाटोत्सव वैशाख शुक्ल द्वादशी, दिनांक आज 7 जून 2025 को श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जाएगा।

इस शुभ अवसर पर दिन भर विविध धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला चलेगी। मध्याह्न 12 बजे महाआरती का आयोजन होगा, जिसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भण्डारे की व्यवस्था की गई है।

आयोजकों ने सभी भक्तजनों से निवेदन किया है कि वे समय पर पधारें और भगवती का दिव्य अमृत प्रसाद प्राप्त करें। यह पावन अवसर न केवल देवी की आराधना का पर्व है, बल्कि समुदाय के एकत्रित होने और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करने का अवसर भी है।

 

About AdminIndia

Check Also

चारधाम यात्रा 2026: एक सप्ताह में 5.18 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण, केदारनाथ सबसे लोकप्रिय

हरिद्वार/देहरादून: उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा में इस वर्ष भी श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखने …

error: Content is protected !!