Sunday , 15 March 2026
Breaking News

सेना की बड़ी सफलता: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास उरी सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस संयुक्त अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी मूल का आतंकवादी मारा गया, जबकि उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस से प्राप्त विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 14-15 मार्च की दरमियानी रात को उरी सेक्टर के बुछार इलाके में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ शुरू किया गया।

अभियान के दौरान सैनिकों ने झाड़ियों में एक आतंकवादी की संदिग्ध हलचल देखी। आतंकवादी को चुनौती देने पर उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की और उसे मार गिराया। मारे गए आतंकवादी की पहचान पाकिस्तानी मूल की बताई गई है। घटनास्थल से एक AK सीरीज राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद सहित अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा बल सतर्क हैं।

About AdminIndia

Check Also

देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी

देहरादून: वैश्विक परिस्थितियों के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था में उत्पन्न चुनौतियों …

error: Content is protected !!