Saturday , 28 March 2026
Breaking News

उत्तराखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे ये 6 बड़े नेता

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में आज शनिवार, 28 मार्च को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य के करीब छह बड़े नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस या संबंधित नेताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज है।

बताया जा रहा है कि जिन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, वे गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की अहम विधानसभा सीटों से जुड़े हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

गढ़वाल मंडल की बात करें तो टिहरी की घनसाली सीट से जुड़े पूर्व विधायक भीमलाल आर्या, मसूरी से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। ये नेता अलग-अलग राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं, जिनमें बीजेपी और निर्दलीय भी शामिल हैं।

वहीं, कुमाऊं मंडल से भीमताल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी, सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल और रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नाम सामने आ रहे हैं। इन सभी नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से क्षेत्रीय समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।

खास बात यह है कि इन नेताओं की संभावित ज्वाइनिंग दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हो सकती है। इस दौरान गणेश गोदियाल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रह सकते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर ये नेता कांग्रेस में शामिल होते हैं, तो उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी पार्टी का रुख कर सकते हैं, जिससे आगामी चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिल सकती है।

गौरतलब है कि यह सियासी हलचल ऐसे समय में हो रही है जब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं और हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।

About AdminIndia

Check Also

भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 94.40 पर पहुंचा

नई दिल्ली। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। …

error: Content is protected !!