Sunday , 29 March 2026
Breaking News

रील के चक्कर में सीधे यमुना में जा गिरे BJP विधायक, AAP नेता ने चुटकी लेकर कसा तंज

नई दिल्ली: छठ पर्व के दौरान यमुना घाट पर भाजपा विधायक रविंद्र नेगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक घाट किनारे रील बना रहे थे, तभी उनका पैर फिसला और वे सीधे यमना में जा गिरे। उनके साथ मौजूद व्यक्ति ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका।

वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक संजीव झा ने भाजपा पर तीखा तंज कसा। उन्होंने लिखा, “ये हैं भाजपा विधायक रवि नेगी, जिन्होंने झूठ की पराकाष्ठा पार कर दी। जुमलेबाजी अब इनका पेशा बन चुका है। शायद इसी दिखावे से तंग आकर यमुना मैया ने इन्हें अपने पास बुला लिया।”

वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रहा है। कई यूजर्स इसे साझा कर रहे हैं। घटना छठ पूजा के दौरान हुई, जब यमुना घाटों पर भारी भीड़ थी।

About AdminIndia

Check Also

उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल, BJP को झटका

नई दिल्ली/देहरादून:उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। दिल्ली स्थित …

error: Content is protected !!