Saturday , 7 November 2026
Breaking News

सिंगटाली पुल निर्माण को मिली हरी झंडी, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

देहरादून : गंगा नदी पर प्रस्तावित सिंगटाली मोटर पुल के निर्माण को लेकर प्रदेश सरकार ने 57 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस घोषणा के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

द्विवेदी ने कहा कि 150 मीटर लंबे इस पुल के बनने से कुमाऊं और गढ़वाल के बीच दूरी कम होगी। देहरादून से रामनगर (नैनीताल) के बीच यात्रा लगभग 45 किलोमीटर घट जाएगी। इसके साथ ही पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र के सात विकासखंडों और करीब एक हजार गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पुल न केवल गढ़वाल-कुमाऊं को जोड़ेगा बल्कि पर्यटन, तीर्थाटन, व्यापार और स्थानीय विकास को भी नई गति देगा।

बीकेटीसी अध्यक्ष का कहना है कि सिंगटाली पुल निर्माण के लिए वे लंबे समय से प्रयासरत थे। वर्ष 2006 में पहली बार इस पुल की मांग उठी थी, जबकि 2008 में भूमि पूजन भी किया गया था। गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने मंगलवार को पुल निर्माण के लिए बजट प्रावधान किया, जिससे वर्षों पुराना सपना अब साकार होता दिख रहा है।

About AdminIndia

Check Also

शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी राहत: सहायक के लिए ₹20 हजार प्रतिमाह मंजूर, रंग लाए डीजी सूचना बंशीधर तिवारी के प्रयास

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से घायल होकर जीवनभर के लिए …

error: Content is protected !!