Thursday , 19 March 2026
Breaking News

Budget 2026 LIVE: विकसित भारत के विजन पर काम, ग्लोबल अनिश्चितताओं के बावजूद मजबूत बजट पर फोकस- वित्त मंत्री

liveनई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए स्पष्ट संकल्प दोहराया कि सरकार विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में मजबूत और लगातार कदम उठाना जारी रखेगी। बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने कहा, “हमारी सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। हम मजबूत कदमों के साथ आगे बढ़ रहे हैं और आगे भी इसी दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे।” उन्होंने इस बजट को ‘विकसित भारत 2047’ के विजन से जोड़ते हुए इसे देश की आर्थिक प्रगति, समावेशी विकास और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बताया।

बजट के प्रमुख संदेश और फोकस क्षेत्र

  • तेज आर्थिक विकास और उत्पादकता बढ़ाने पर विशेष जोर
  • गरीब, मध्यम वर्ग और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना
  • हर परिवार, समुदाय और क्षेत्र तक संसाधन व अवसर पहुंचाना
  • आत्मनिर्भर भारत और ग्लोबल सप्लाई चेन में मजबूत भागीदारी
  • रोजगार सृजन, कौशल विकास, मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात को नई ताकत
  • कृषि, एमएसएमई, इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन को प्राथमिकता

वित्त मंत्री ने बजट को युवा शक्ति से प्रेरित बताते हुए कहा कि यह बजट नए भारत की नई ऊर्जा, नई सोच और नई संभावनाओं को समर्पित है।

About AdminIndia

Check Also

उत्तराखंड: 31 मार्च तक होंगे पुलिसकर्मियों के तबादले, IG ने दिए निर्देश, होम डिस्ट्रिक्ट वालों को मिलेंगे तीन विकल्प

देहरादून :गढ़वाल परिक्षेत्र में तैनात अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के ग्रीष्मकालीन स्थानान्तरण को लेकर …

error: Content is protected !!