Thursday , 26 November 2026
Breaking News

देहरादून में ‘अहिल्या स्मृति मैराथन’ का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के साथ दौड़ लगाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पवेलियन ग्राउंड में आयोजित “अहिल्या स्मृति मैराथन–एक विरासत, एक संकल्प” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी युवाओं के साथ दौड़ लगाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल समाज में जागरूकता और एकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि एक स्वस्थ और सक्रिय समाज के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभाग करने वाले सभी युवाओं की सराहना की और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

About AdminIndia

Check Also

उत्तराखंड में पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 200 पदों पर भर्ती, आवेदन 1 दिसंबर से

नागरिक पुलिस, अभिसूचना, पीएसी-आईआरबी, अग्निशमन और आबकारी विभाग में होगी नियुक्ति। 18 अप्रैल 2027 को …

error: Content is protected !!