Saturday , 28 March 2026
Breaking News

मुख्य सचिव ने सचिवालय का निरीक्षण किया, सुधार के दिए निर्देश

देहरादून : मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सफाई व्यवस्था से लेकर फाइल प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने पुरानी फाइलों से भरे अनुभागों पर चिंता जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अनुभागों में एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से फाइलों की छंटनी (वीडिंग आउट) की जाए और इस प्रक्रिया के नियमों को पुनः प्रसारित किया जाए।

उन्होंने सचिवालय प्रशासन के सचिव को शीघ्र ही एक व्यवस्थित रिकॉर्ड रूम के लिए स्थान चिन्हित करने और तैयार करने का निर्देश दिया, जहां छंटनी के बाद आवश्यक फाइलों को सुव्यवस्थित रूप से रखा जा सके। मुख्य सचिव ने उन अनुभागों पर भी चिंता व्यक्त की, जो एक ही कक्ष में संचालित हो रहे हैं। उन्होंने तत्काल 10-12 अनुभागों के लिए पोर्टा-केबिन भवनों की व्यवस्था कर स्थानांतरण करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने अनुभागों के निरीक्षण के लिए रोस्टर को पुनः प्रसारित करने और अधिकारियों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में निरीक्षण पूरा करने का आदेश दिया। उन्होंने सचिवालय के सभी भवनों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। ये निर्देश सचिवालय की कार्यप्रणाली को आधुनिक और कुशल बनाने की दिशा में मुख्य सचिव की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

About AdminIndia

Check Also

स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा

सितारगंज: क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। …

error: Content is protected !!