Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

एमडीडीए एचआईजी आईएसबीटी कॉलोनी में बच्चों ने किया रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

देहरादून। विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशभर में रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में एमडीडीए एचआईजी आईएसबीटी कॉलोनी में भी बच्चों ने उत्साह और उल्लास के साथ रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया।

IMG 20261020 WA0008

बच्चों ने स्वयं रावण के पुतले तैयार किए और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच उनका दहन किया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अपने हाथों से रावण के पुतले बनाकर उन्होंने दशहरे के पर्व को पारंपरिक अंदाज में मनाया।

IMG 20261020 WA0007 1

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। दशहरे का यह आयोजन न केवल बच्चों के उत्साह और रचनात्मकता का प्रतीक बना, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी मिला।

About AdminIndia

Check Also

हेमा नेगी करासी को उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ां युवा पुरस्कार–2024, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय पहचान

देहरादून । उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोकगायिका हेमा नेगी करासी को प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ाँ युवा …

error: Content is protected !!