Thursday , 2 July 2026
Breaking News

बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर और हेल्पर गिरफ्तार

दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ चलती प्राइवेट बस में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला नांगलोई स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। बुधवार देर रात वह फैक्ट्री से पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक स्लीपर बस के चालक और हेल्पर ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया। आरोप है कि दोनों ने करीब सात किलोमीटर तक बस चलाते हुए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद आरोपी महिला को रात करीब दो बजे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान सुदेश (30) और अमन (26) के रूप में की है। सुदेश बस का ड्राइवर जबकि अमन हेल्पर बताया जा रहा है। दोनों के खिलाफ रानी बाग थाने में सामूहिक दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश का माहौल है।

About AdminIndia

Check Also

उत्तराखंड को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया …

error: Content is protected !!