Wednesday , 15 January 2025
Breaking News

IMA POP : देश को मिले 456 जांबाज अफसर, नेपाल के सेना प्रमुख ने ली POP की सलामी

IMA की पासिंग आउट परेड (POP) संपन्न हो गई है। नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने परेड की सलामी ली। आज देश को 456 युवा अफसर मिल गए हैं। इसके साथ ही आज शनिवार को देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड में 35 मित्र राष्ट्रों के अफसर भी पास आउट हुए।

IPM की POP संपन्न हो गई है। POP की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने ली परेड की सलामी बतौर रिव्यूइंग आफिसर नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने ली। परेड में आज कुल देश विदेश के 491 कैडेट पास आउट हुए।

भारतीय सेना को आज 456 नए सैन्य अधिकारी मिले हैं। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में इन अधिकारियों ने अंतिम कदम बढ़ाते हुए भारतीय सेना का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त किया। इसके अलावा मित्र राष्ट्रों के 35 कैडेट्स भी आज पास आउट हुए। ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित इस परेड की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख, जनरल अशोक राज सिगडेल ने ली।

अनुशासन, समर्पण और गर्व का प्रतीक यह परेड दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रही।इस अवसर पर जैंटलमैन कैडेट जतिन कुमार को प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहले स्थान पर रहे जैंटलमैन कैडेट प्रथम सिंह को स्वर्ण पदक, दूसरे स्थान पर रहे जतिन कुमार को रजत पदक और तीसरे स्थान पर रहे मयंक ध्यानी को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

dehradun

 

पासिंग आउट परेड में 456 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिले हैं। जबकि 35 युवा सैन्य अधिकारी मित्र देशों की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे। इसके साथ ही आज भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश की सेना के साथ ही विदेश की सेनाओं को 66 हजार 119 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया है।

 

About AdminIndia

Check Also

ऐसा निर्दलीय प्रत्याशी, जिनको भाजपा-कांग्रेस दोनों का मिल रहा समर्थन, पढ़ें रिपोर्ट

देहरादून: नगर निकाय चुनाव का शोर जोर पकड़ने लगा है। अब प्रत्याशी घरों से बाहर …

error: Content is protected !!