Wednesday , 29 April 2026
Breaking News

उत्तराखंड: देहरादून में अवैध कॉलोनी पर MDDA का बुलडोजर, 10 बीघा में हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेहुवाला क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए यह कदम उठाया, जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

प्राधिकरण की जांच में सामने आया कि मेहुवाला माफी, ईंट भट्टा क्षेत्र के पास “श्रीराम इन्क्लेव” नाम से करीब 10 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृति के प्लॉटिंग की जा रही थी। मामला सत्यापित होने के बाद MDDA की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

MDDA अधिकारियों के अनुसार, प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सेक्टरवार टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर रही हैं।

प्राधिकरण का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से न केवल अवैध कॉलोनियों पर समय रहते रोक लगेगी, बल्कि शहर का विकास भी योजनाबद्ध और नियमों के अनुरूप किया जा सकेगा।

About AdminIndia

Check Also

हिमालयी क्षेत्र में टिकाऊ पर्यटन की ओर कदम: केंद्र की रिपोर्ट पर राज्यों ने शुरू किया अमल

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय हिमालयी …

error: Content is protected !!