Sunday , 13 September 2026
Breaking News

शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर प्रह्लाद जोशी बोले- पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा जिम्मेदारी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह इस दायित्व का निर्वहन पूरी विनम्रता, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वह शिक्षा मंत्रालय से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रालय की योजनाओं और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना है। छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंत्रालय की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में शिक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है और सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

About AdminIndia

Check Also

इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कर्मचारियों ने भेजी सहायता राशि

हरिद्वार। सउदी अरब में फंसे इंद्रमणि नौटियाल के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए विभिन्न …

error: Content is protected !!