Saturday , 25 April 2026
Breaking News

वसई में श्री बद्रीनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला, भव्य महोत्सव का सफल समापन

वसई (पश्चिम) में उत्तरांचल मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव के सफल समापन के बाद श्री बद्री विशाल मंदिर अब श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विधिवत रूप से खोल दिया गया है। 18 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक चले इस आयोजन के बाद क्षेत्र में गहरा धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है।

IMG 20260425 WA0007

करीब 35 वर्षों की श्रद्धा, साधना और निरंतर प्रयासों का परिणाम रहे इस ऐतिहासिक आयोजन के अंतर्गत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा स्वामीनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर सन सिटी स्थित मंदिर परिसर तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं द्वारा सिर पर कलश धारण कर शामिल होने से यात्रा की शोभा और बढ़ गई। ढोल-ताशों और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

महोत्सव के दौरान श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी जी महाराज के सान्निध्य में विधिवत पूजा-अर्चना और कलशारोहण संपन्न हुआ। देशभर से आए विद्वान ब्राह्मणों ने सनातन परंपराओं के अनुसार सभी धार्मिक अनुष्ठानों को पूर्ण किया।

कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी द्वारा लोक भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महापौर राजीव पाटील, पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकूर, पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, पूर्व महापौर नारायण मानकर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

IMG 20260425 WA0008

धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत काशी से आए आचार्यों द्वारा मंडप पूजन और गणेश पूजन के साथ हुई। आचार्य हरिश्चंद्र लखेड़ा और आचार्य ताराचंद करगेती के मार्गदर्शन में वैदिक विधियां सम्पन्न कराई गईं। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे आयोजन का आध्यात्मिक वातावरण और गहरा हो गया।

महोत्सव की सफलता में अध्यक्ष माधवानंद भट्ट, महासचिव महेश चंद्र नैनवाल सहित मंडल के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पांच दिनों तक चले इस आयोजन से वसई क्षेत्र पूर्णतः भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। मंदिर खुलने के बाद अब श्रद्धालुओं का दर्शन क्रम लगातार जारी है।

About AdminIndia

Check Also

बड़कोट महाविद्यालय में विभागीय परिषद का गठन, कविता-पाठ व कहानी-वाचन प्रतियोगिता का आयोजन

बड़कोट। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट के हिंदी विभाग द्वारा शनिवार को विभागीय परिषद …

error: Content is protected !!