Saturday , 4 July 2026
Breaking News

‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर रिलीज, हुमा कुरैशी के दमदार अंदाज ने बढ़ाई फिल्म को लेकर उत्सुकता

मुंबई। अभिनेत्री हुमा कुरैशी की आगामी मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म Baby Do Die Do का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में हुमा कुरैशी एक मूक-बधिर महिला किलर की चुनौतीपूर्ण भूमिका में नजर आ रही हैं। उनका अलग और रहस्यमयी अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, जिसके बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर उत्साह बढ़ गया है।

टीजर की शुरुआत एक रहस्यमयी महिला की आवाज से होती है, जो खुद को मृत बताती है। वह कहती है कि उसकी बहन एक किलर है, जो न बोल सकती है और न सुन सकती है, लेकिन वह उसकी आवाज सुन सकती है क्योंकि वह पहले ही मर चुकी है। इसके बाद टीजर में तेज रफ्तार घटनाक्रम और एक्शन की झलक दिखाई जाती है, जो फिल्म के रहस्य और रोमांच को और गहरा कर देती है।

फिल्म की कहानी मुंबई में घटित सिलसिलेवार हत्याओं के इर्द-गिर्द घूमती है। पिछले 25 दिनों में हुई तीन हत्याओं के बावजूद पुलिस और मीडिया को कातिल का कोई सुराग नहीं मिल पाता। बाद में खुलासा होता है कि इन हत्याओं के पीछे एक ऐसी महिला है, जो न बोल सकती है और न सुन सकती है। इस चुनौतीपूर्ण किरदार को हुमा कुरैशी ने निभाया है।

टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने फिल्म को रोमांचक और अलग विषय पर आधारित बताया है। कुछ ने लिखा कि टीजर ने उनकी उत्सुकता और बढ़ा दी है, जबकि कई दर्शकों ने हुमा कुरैशी के नए अवतार और फिल्म के सस्पेंस की सराहना की है।

यह फिल्म हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम के प्रोडक्शन बैनर ‘सलीम सिबलिंग्स’ की पहली प्रस्तुति है। फिल्म का निर्माण साकिब सलीम ने किया है, जबकि निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है। मिस्ट्री, थ्रिल और एक्शन से भरपूर Baby Do Die Do> 3 जुलाई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About AdminIndia

Check Also

उत्तराखंड में 8.39 लाख और मतदाताओं के नाम हटाने की तैयारी, 14 जुलाई को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 8.39 लाख मतदाताओं …

error: Content is protected !!