Tuesday , 10 November 2026
Breaking News

चंद्रग्रहण सूतक के चलते बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट बंद

रुद्रप्रयाग । चंद्रग्रहण के चलते श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ सहित बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के सभी मंदिर रविवार, 7 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से दर्शनों के लिए बंद कर दिए गए हैं।

मंदिरों को यह फैसला चंद्रग्रहण के सूतक काल के कारण लिया गया है, जो ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि ग्रहण समाप्त होने के बाद 8 सितंबर को सुबह मंदिरों का शुद्धिकरण किया जाएगा, जिसके बाद ही मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।

यह निर्णय धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप लिया गया है, जिसके अनुसार सूतक काल और ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं। श्रद्धालु अब 8 सितंबर को ही मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे।

About AdminIndia

Check Also

उत्तरकाशी :अस्पतालों, स्कूलों और न्यायालयों के 100 मीटर तक डीजे-लाउडस्पीकर और अनावश्यक हॉर्न पर बैन!

ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए निर्देश। डीजे-लाउडस्पीकर और अनावश्यक हॉर्न …

error: Content is protected !!