Thursday , 20 August 2026
Breaking News

विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में कार्बाइन से चली गोली, तीन लोग घायल

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात एक पीएसी जवान की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से मंदिर परिसर के बाहर स्थित एक फूल-माला की दुकान पर कार्यरत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सात बजे 48वीं वाहिनी के पीएसी जवान अमरनाथ चौहान मंदिर परिक्षेत्र में सड़क किनारे ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उनकी कार्बाइन से अचानक फायर हो गया। गोली पास की दुकान पर मौजूद तीन कर्मचारियों को जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने तत्काल क्षेत्र को खाली कराकर स्थिति को नियंत्रित किया।

घायलों की पहचान रामबाबू गौड़ निवासी सकरकंद गली, विकास यादव निवासी डोमरी और निखिल गुप्ता निवासी राजघाट के रूप में हुई है। तीनों कैलाशपति नामक फूल-माला की दुकान पर कार्यरत हैं। विकास यादव के हाथ और कमर, रामबाबू गौड़ के पेट और हाथ तथा निखिल गुप्ता के हाथ में गोली लगी है।

घटना के तुरंत बाद तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक तौर पर इसे कार्बाइन से अनजाने में चली गोली का मामला माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि गोली किन परिस्थितियों में चली।

About AdminIndia

Check Also

रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में बसों में मुफ्त यात्रा

देहरादून। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को …

error: Content is protected !!