Friday , 20 November 2026
Breaking News

उत्तराखंड : यहां हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी, तीन सैलानियों की मौत

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के तीन सैलानियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि रेस्क्यू अभियान जारी है। फिलहाल मृतकों और घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

About AdminIndia

Check Also

चिन्यालीसौड़ में किसान ऋण मेले का आयोजन, 111 किसानों को बांटे 1.05 करोड़ रुपये के ऋण

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड और सहकारिता विभाग की ओर से चिन्यालीसौड़ विकासखंड कार्यालय …

error: Content is protected !!