Tuesday , 6 October 2026
Breaking News

उपराष्ट्रपति पद: विपक्षी गठबंधन INDIA के उम्मीदवार बने बी. सुदर्शन रेड्डी, दाखिल किया नामांकन

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन आई.एन.डी.आई.ए. ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के रूप में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज बी. सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है। रेड्डी ने शुक्रवार को चार सेट में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे सहित 20 नेता उनके प्रस्तावक बने।

नामांकन के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार और विपक्षी गठबंधन के कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले बी. सुदर्शन रेड्डी ने संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी।

नामांकन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “बी. सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार हैं। यह चुनाव केवल एक पद के लिए मुकाबला नहीं है, बल्कि हमारे राष्ट्र की आत्मा के लिए एक वैचारिक लड़ाई है।”

About AdminIndia

Check Also

हरदा की ‘धन्यवाद यात्रा’ कांग्रेस की राह आसान या बनेगी राजनीतिक आपदा?

प्रदीप रावत ‘रवांल्टा’ देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में हरीश रावत का नाम किसी परिचय का …

error: Content is protected !!