Friday , 27 November 2026
Breaking News

उत्तराखंड : देर रात कार खाई में गिरी, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

मसूरी: बीती रात मसूरी से देहरादून की ओर जा रही एक कार पानी वाले बैंड के पास अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को खाई से निकालकर तुरंत दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया। पुलिस के अनुसार, सभी यात्री मसूरी में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहे थे।

मसूरी पुलिस ने बताया कि कार में फरीद अकरम (42 वर्ष, निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली), रतन गॉड (48 वर्ष, निवासी टिहरी गढ़वाल), ओमप्रकाश जनार्दन (42 वर्ष, निवासी टिहरी गढ़वाल), मुकेश गॉड (31 वर्ष, निवासी टिहरी गढ़वाल), और देशराज (29 वर्ष, निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली) सवार थे।

पुलिस और राहत दल के अनुसार, कार के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के सटीक कारणों की जांच जारी है। सभी घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

About AdminIndia

Check Also

कैबिनेट ने 13 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, सामाजिक सुरक्षा नियमावली-2026 मंजूर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय वृद्धि पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री अधिकृत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 13 …

error: Content is protected !!