Tuesday , 12 May 2026
Breaking News

Big Breaking: भाजपा ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी, इनको मिली जगह, आदित्य कोठारी बाहर

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने आखिरकार अपनी नई प्रदेश पदाधिकारी टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जारी सूची में संगठन के विभिन्न मोर्चों, विभागों और पदों पर कुल 42 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस बार की टीम में संतुलन साधने की कोशिश दिखाई देती है। पार्टी ने गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों से नेताओं को बराबरी का प्रतिनिधित्व देने के साथ ही महिला और युवा चेहरों को भी आगे लाया है।


सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि भाजपा के युवा चेहरे आदित्य कोठारी को पदाधिकारियों की सूची से बाहर कर दिया गया है। माना जा रहा है कि यह निर्णय संगठन में संतुलन और नए समीकरणों को देखते हुए लिया गया है।

प्रदेश महामंत्री
नई टीम में दीप्ति रावत (पौड़ी), कुंदन परिहार (बागेश्वर) और तरुण बंसल (नैनीताल) को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इनमें दीप्ति रावत पहली महिला महामंत्री के तौर पर संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेंगी।


प्रदेश उपाध्यक्ष
प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर आठ नेताओं को जगह मिली है। इनमें अनिल गोयल (देहरादून महानगर), राजेन्द्र सिंह बिष्ट (नैनीताल), श्रीपाल राणा (उधमसिंह नगर), आशा नौटियाल (रुद्रप्रयाग), स्वामी यतीश्वरानंद (हरिद्वार), शैलेन्द्र सिंह बिष्ट (कोटद्वार), राकेश गिरी (रुड़की) और डॉ. स्वराज विधिन (उत्तरकाशी) शामिल हैं।


प्रदेश मंत्री
प्रदेश मंत्रियों की लिस्ट भी काफी लंबी है। इसमें सतीश लखेड़ा (चमोली), आदित्य चौहान (देहरादून महानगर), नलिन भट्ट (टिहरी), दीपिका बहरा (पिथौरागढ़), नेहा जोशी (देहरादून महानगर), गुंजन सुडियाल (काशीपुर), नितिन मेहरा (चंपावत) और गौरव पांडे (अल्मोड़ा) को जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया और संगठन
कोषाध्यक्ष: पुनीत मित्तल (देहरादून महानगर)
मुख्य प्रवक्ता: सुरेश जोशी (पिथौरागढ़)
मीडिया प्रभारी: मनवीर सिंह चौहान (उत्तरकाशी) को लगातार तीसरी बार यह जिम्मेदारी मिली है।
सोशल मीडिया संयोजक: हिमांशु संगतानी (ऋषिकेश)।
इसके अलावा सोशल मीडिया, आईटी, प्रकोष्ठ और सह-संयोजक स्तर पर भी कई नए चेहरों को जगह मिली है।
मोर्चों में बंटवारा
महिला मोर्चा: रुचि चौहान भट्ट (ऋषिकेश)
किसान मोर्चा: महेन्द्र सिंह नेगी (नैनीताल)
अनुसूचित जाति मोर्चा: बलवीर दुन्नियाल (चमोली)
अनुसूचित जनजाति मोर्चा: डॉ. प्रेम सिंह राणा (उधमसिंह नगर)
अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा: नेत्रपाल मौर्य (उधमसिंह नगर)
अल्पसंख्यक मोर्चा: अनीस गौड़ (रुड़की)

भाजपा का बड़ा संदेश
भाजपा की इस नई टीम से साफ झलकता है कि पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। गढ़वाल और कुमाऊं का संतुलन साधने के साथ ही महिला, युवा और विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर भाजपा ने संगठनात्मक संदेश देने की कोशिश की है। वहीं, कुछ पुराने नाम बाहर कर नए चेहरों को तरजीह देने से यह भी संकेत मिलता है कि संगठन बदलाव और नये प्रयोगों के लिए तैयार है।

About AdminIndia

Check Also

कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, कार्यालयों में मिली खामियों पर अधिकारियों को फटकार

नैनीताल। कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री सचिव Deepak Rawat ने मंगलवार को नैनीताल स्थित एसडीएम, तहसील …

error: Content is protected !!