Wednesday , 11 February 2026
Breaking News

जनता से ठुकराई BJP अब खरीद-फरोख्त से कर रही पंचायतों पर कब्जा : धस्माना

देहरादून। उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली हार के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर “खरीद-फरोख्त” का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि जनता द्वारा नकार दिए जाने के बावजूद भाजपा सत्ता और धन बल का इस्तेमाल कर पंचायतों पर कब्जा कर रही है।

लोकतंत्र की हत्या” का आरोप
कांग्रेस नेता श्री धस्माना ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनावों के पहले चरण में जनता ने भाजपा को जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनावों में करारी हार दी है। इसके बावजूद, भाजपा ने पहले दिन से ही सभी बारह जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष और सभी क्षेत्र पंचायत प्रमुख बनाने का दावा करना शुरू कर दिया था।

धस्माना ने कहा, “लोकतंत्र में हार-जीत चलती रहती है, लेकिन 2014 के बाद भाजपा ने हार स्वीकार करना छोड़ दिया है। हारी हुई बाजी को येन-केन-प्रकारेण जीतने के लिए हर हथकंडा अपनाना भाजपा की आदत बन गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई जिलों में भाजपा ने धन बल, सत्ता बल और छल-कपट का प्रयोग करके दूसरे दलों और निर्दलीय जीते हुए सदस्यों को अपने पाले में किया है, जिससे उन्हें अनैतिक जीत मिली है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद कई जिलों और क्षेत्र पंचायतों में कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित बोर्ड बनेंगे।

About AdminIndia

Check Also

देहरादून में नृशंस हत्याकांड,आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

डालनवाला गोलीकाण्ड-: आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश। …

error: Content is protected !!