Wednesday , 6 May 2026
Breaking News

धामी मंत्रिमंडल विस्तार: आज नवरात्र के दूसरे दिन नए मंत्रियों की शपथ

देहरादून: उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल विस्तार का शुभ मुहूर्त आ गया है। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे लोक भवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में धामी सरकार के मंत्रिमंडल में कुल पांच पद खाली हैं। इनमें से तीन पद पहले से खाली चल रहे थे, जबकि एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन के कारण और दूसरा प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रिक्त हुआ था। अब इन पांचों पदों को भरने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।

नए मंत्रियों के चयन में पिछले चार वर्षों के दौरान विधायकों के कार्यकाल और प्रदर्शन को आधार बनाया गया है। साथ ही क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि सरकार में सभी वर्गों और क्षेत्रों का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही सरकार निगमों, बोर्डों और आयोगों में पार्टी पदाधिकारियों को दायित्वधारियों के रूप में नियुक्त करने की प्रक्रिया भी तेज करेगी। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही करीब दो दर्जन अतिरिक्त पदों पर दायित्वधारियों की नियुक्ति की जाएगी।

यह विस्तार आगामी 2027 विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी और पार्टी नेतृत्व की ओर से इस फैसले को लेकर हाईकमान से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

About AdminIndia

Check Also

हार के बाद CM ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, CEC को बताया चुनाव का विलेन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर …

error: Content is protected !!