Wednesday , 11 November 2026
Breaking News

उत्तराखंड : छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक युवक की मौत, हिरासत में तीन

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव में सोमवार रात छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपित छात्रों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात सूचना मिली कि कुछ युवकों के बीच आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए दून अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान मुजफ्फरनगर के भोपा निवासी दिव्यांशु जाटराना (22) ने दम तोड़ दिया।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक और अन्य युवक एक निजी संस्थान में पढ़ाई कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना में शामिल तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About AdminIndia

Check Also

यमकेश्वर के कोटा गांव में हाथियों का आतंक, फसलें बर्बाद होने से किसान परेशान

ग्रामीणों ने विधायक और जिला प्रशासन को भेजा ज्ञापन. फसलों के मुआवजे और हाथियों से …

error: Content is protected !!