Monday , 15 June 2026
Breaking News

ऐक्टिंग की पाठशाला ‘उड़ान’ का भव्य शुभारंभ, कला समाज और देश को जोड़ने का माध्यम : धस्माना

देहरादून: उत्तराखंड की प्रमुख सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था रंगायन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ऐक्टिंग की पाठशाला ‘उड़ान’ का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर फिल्म लेखक कनिष्क कुमार, वरिष्ठ रंगकर्मी मंजुल मिश्रा, नवनीत गैरोला, ज्ञान गुप्ता, अमित बहुखंडी, प्रत्यूष, अमित सेमवाल, शुभम एवं रुचि पंवार सहित अनेक कलाकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने रंगायन एसोसिएशन और इसकी संस्थापक अध्यक्ष तथा मुंबई की प्रसिद्ध रंगकर्मी निवेदिता बौनठीयाल को इस पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक समय देहरादून का रंगमंच देशभर में अपनी अलग पहचान रखता था। यहां से हिमानी शिवपुरी, मुकेश धस्माना, निवेदिता बौनठीयाल और चंद्रमोहन जैसे कलाकार निकले, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

Screenshot 2026 06 15 10 10 00 77 7352322957d4404136654ef4adb64504

उन्होंने कहा कि संगीत, कला और रंगमंच समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। धस्माना ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में कलाकारों के लिए समर्पित कला केंद्र का अभाव है। इसके लिए कला एवं संस्कृति से जुड़ी संस्थाओं को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

रंगायन एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजिका निवेदिता बौनठीयाल ने कहा कि कार्यशाला आयोजित करने का उद्देश्य युवा कलाकारों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें रंगमंच की बारीकियों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में रंगमंच के क्षेत्र में जो अनुभव और ज्ञान उन्हें प्राप्त हुआ है, उसे अपनी मातृभूमि के कलाकारों तक पहुंचाना उनका दायित्व है।

उन्होंने बताया कि देहरादून उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि रही है, इसलिए वे यहां के युवा कलाकारों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी जुलाई माह में देहरादून में तीन दिवसीय रंगमंच उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकार भाग लेंगे।

About AdminIndia

Check Also

यमुनोत्री हाईवे पर बाइक सवार को इनोवा ने मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर, पुलिस ने बैरीकेडिंग कर रोका

बड़कोट/उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिनौटी गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार …

error: Content is protected !!