Saturday , 4 April 2026
Breaking News

उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी कुमारी शैलजा, 8 से 12 अप्रैल तक कार्यकर्ताओं संग करेंगी मंथन

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आगामी 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह विभिन्न जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कुमारी शैलजा 8 अप्रैल को सुबह नई दिल्ली से रवाना होकर रुद्रपुर पहुंचेंगी, जहां वह जनपद उधमसिंह नगर में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद वह हल्द्वानी में रात्रि विश्राम करेंगी।

9 अप्रैल को हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में नैनीताल जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित होगी। इसके पश्चात वह कोटद्वार पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जिला व महानगर पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी तथा यहीं रात्रि विश्राम करेंगी।

10 अप्रैल को कोटद्वार में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद वह हरिद्वार के जयराम आश्रम में हरिद्वार महानगर, हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की महानगर और रुड़की ग्रामीण के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगी। शाम को हरिद्वार में गंगा आरती में भी शामिल होंगी। इसके बाद देहरादून में रात्रि विश्राम करेंगी।

11 अप्रैल को वह देहरादून से मसूरी के लिए प्रस्थान करेंगी और नगर कांग्रेस कमेटी मसूरी के कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके बाद देहरादून में महानगर कांग्रेस, परवादून और पछुआदून जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग और पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगी। रात्रि विश्राम देहरादून में ही होगा।

दौरे के अंतिम दिन 12 अप्रैल को देहरादून में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा आयोजित “जय भीम, जय हिंद” कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कुमारी शैलजा दोपहर 3 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

About AdminIndia

Check Also

उत्तराखंड में अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में आगामी दिनों के लिए खराब मौसम की …

error: Content is protected !!