Thursday , 11 June 2026
Breaking News

विवादों के बीच बीकेटीसी में नए वित्त नियंत्रक की तैनाती, हेम कांडपाल ने ऋषिकेश ट्रांजिट कार्यालय में संभाला कार्यभार

ऋषिकेश/देहरादून। (बीकेटीसी) को नए वित्त नियंत्रक मिल गए हैं। उत्तराखंड वित्त सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड रिसर्च इन फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन (सीटीआरएफए) के उपनिदेशक हेम कांडपाल ने सोमवार को ऋषिकेश स्थित बीकेटीसी ट्रांजिट कैंप कार्यालय में वित्त नियंत्रक का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर समिति के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद हेम कांडपाल ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से भी शिष्टाचार भेंट की।

नव नियुक्त वित्त नियंत्रक हेम कांडपाल ने कहा कि मंदिर समिति की वित्तीय व्यवस्थाओं को पारदर्शी, व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से संचालित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं और समिति की विभिन्न योजनाओं के सफल संचालन में वित्तीय अनुशासन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी ने नए वित्त नियंत्रक का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और बीकेटीसी कार्यालय की पत्रावलियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी हेम कांडपाल का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम में ओएसडी राकेश सेमवाल, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, डॉ. हरीश गौड़, कार्यालय प्रभारी संजय भट्ट, आशुतोष शुक्ला, अनीता बर्त्वाल, दीपेंद्र रावत और बिनोद नौटियाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि हेम कांडपाल वर्तमान में सीटीआरएफए देहरादून में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा उनके पास (एनसीसी) तथा के वित्त अधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार है।

About AdminIndia

Check Also

उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। …

error: Content is protected !!