देहरादून : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ नर्सिग और एन.एस.एस. विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एडस दिवस के उपलक्ष में एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस बार के विश्व एड्स दिवस का विषय था – “समुदायों को नेतृत्व करने दे” । श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के रिसेप्शन में छात्र-छात्राओं द्वारा एच.आई.वी. एड्स के प्रति सामाजिक नाटक के जरिए जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया। कार्यक्रम को सफल बनानें में छात्र-छात्राओं द्वारा बढ-चढकर हिस्सा लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. अजय कुमार खंडूडी, डॉ. पंकज मिश्रा, पुनित ओहरी,, डॉ. जी. रामालक्ष्मी, डॉ. गीता रावत डॉ., दीपक सौम सहित अन्य फैकल्टी मौजूद रहंे।
Check Also
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, भेंट किए स्थानीय उत्पाद और कुंभ-2027 की प्रतीक मां गंगा की प्रतिकृति
देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक