हरिद्वार : माह दिसम्बर के प्रथम मंगलवार को तहसील हरिद्वार में उप-जिलाधिकारी अजयवीर सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 44 शिकायतें दर्ज की गयी। जिसमें से एक दर्जन से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों पर सम्बन्धित अधिकारियों को एक पखवाडे के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं। तहसील दिवस में ई.ई.लोनिवि सुरेश तोमर, तहसीलदार रेखा आर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठ, क्षेत्रीय अधिकारी चकबंदी जयवीर, गन्ना विकास विभाग से रणधीर, श्रम विभाग से अरविन्द सैनी, खेल विभाग से प्रदीप सिंह के अलावा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, भेंट किए स्थानीय उत्पाद और कुंभ-2027 की प्रतीक मां गंगा की प्रतिकृति
देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक