Saturday , 12 September 2026
Breaking News

हिमालयी राज्यों के समन्वय से बनेगी मजबूत नीति: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर हिमालयी राज्यों के समन्वय एवं नीति निर्धारण परिषद की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में हिमालयी राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने, साझा चुनौतियों के समाधान और क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक, पर्यावरणीय और सामाजिक परिस्थितियां काफी हद तक समान हैं, ऐसे में आपसी अनुभवों और बेहतर कार्यों (बेस्ट प्रैक्टिस) को अपनाकर प्रभावी नीति निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने इकोनॉमी और इकोलॉजी के संतुलन के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

बैठक में जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, जैव विविधता संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास जैसे अहम विषयों पर मंथन हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में प्राप्त सुझावों पर तेजी से अमल किया जाएगा।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि हिमालयी राज्यों की चुनौतियों के समाधान के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाया जाएगा और इस दिशा में राष्ट्रीय संस्थानों का सहयोग भी लिया जाएगा। बैठक में विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी समेत विभिन्न विशेषज्ञों ने हिमालयी पारिस्थितिकी, जल संसाधन, आजीविका और संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर सुझाव दिए।

विशेषज्ञों ने हिमालयी क्षेत्रों के वैज्ञानिक अध्ययन, संयुक्त टास्क फोर्स के गठन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि समन्वित प्रयासों से ही हिमालयी राज्यों का सतत विकास संभव है।

About AdminIndia

Check Also

आशीष शेलार संभालेंगे भारतीय ई-स्पोर्ट्स की कमान, ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुने गए

टी.एस. लामा नई दिल्ली। भारत में तेजी से उभरते ई-स्पोर्ट्स क्षेत्र को संगठित और पेशेवर …

error: Content is protected !!